उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने आज सुबह हज (hajj yatris) पर जा रहे यात्रियों के पहले जत्थे को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। करीब सुबह सात बजे अमौसी के हज हाउस खुद जाकर मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने मदीना जाने वाले सभी यात्रियों से मुलाकात की और उन्हें उनकी मंगल यात्रा के लिए शुभकामनाएं दी।

CM अखिलेश ने दी शुभकामनाएं (hajj yatris) :

  • मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने हज यात्रियों से कहा कि वे अपने साथ ही प्रदेश और देश की प्रगति और उन्नति के लिए भी दुआ मांगे।
  • सीएम अखिलेश ने कहा कि आप सभी आज हज पर जा रहे हो तो देश और समाज के लोगों के लिए दुआ करना।
  • देश और समाज के लोग हमेशाखुश रहे, ये दुआ करना।
  • पूरी दुनिया में एकमात्र भारत ही एक ऐसा देश है जहां सभी धर्मों के लोग रहते हैं।

पैसे के अभाव में मौत से जूझ रहे बुजुर्ग को मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का मिला सहारा!

  • आप लोग यह दुआ करना कि हम सभी का आपस में यह भाईचारा ऐसे ही बना रहे।
  • आपको बता दें कि चौधरी चरण सिंह एयरपोर्ट से प्रतिदिन तीन फ्लाइट हज जाने के लिए रवाना होगी।
  • प्रत्येक फ्लाइट में 300 हज जाने वाले यात्री होंगे।
  • इस अवसर पर मुख्यमंत्री के अलावा काबिना मंत्री आजम खान सहित कई मुस्लिम धर्म गुरु भी वहां मौजूद थे।

राज्य कर्मचारियों को सीएम अखिलेश की सौगात, 20% बढ़ा एचआरए!

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें