उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव और सपा प्रमुख मुलायम सिंह यादव के बीच मगलवार 10 जनवरी को करीब डेढ़ घंटे तक मीटिंग चली, यह मीटिंग सपा प्रमुख के आवास 5 वीडी में आयोजित की गयी थी।

मीडिया से दूरी:

  • मंगलवार को लखनऊ में सपा प्रमुख और मुख्यमंत्री अखिलेश के बीच करीब डेढ़ घंटे तक मैराथन बैठक चली।
  • बंद कमरे में चली इस बैठक में क्या हुआ? कोई नहीं जानता है।
  • बैठक में सपा प्रमुख ने पार्टी के किसी भी नेता या पदाधिकारी को नहीं बुलाया था।
  • जिसके बाद बैठक को समाप्त कर के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव अपने आवास 5 केडी रवाना हो चुके हैं।

बैठक के बाद सहज दिखे मुख्यमंत्री अखिलेश:

  • 10 जनवरी को सपा प्रमुख मुलायम सिंह यादव और मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के बीच करीब डेढ़ घंटे तक चली।
  • इस दौरान बैठक में सपा प्रमुख और मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के अलावा कोई मौजूद नहीं था।
  • वहीँ सूत्रों के मुताबिक, बैठक के बाद मुख्यमंत्री अखिलेश काफी सहज दिख रहे थे।

सीएम अखिलेश का बैठक का बाद बयान:

  • मुख्यमंत्री अखिलेश और सपा प्रमुख के बीच सुलह की एक और कोशिश हो चुकी है।
  • हालाँकि, इस मीटिंग से काफी सकारात्मक बातें सामने आई हैं।
  • 5 केडी पहुंचकर मुख्यमंत्री अखिलेश ने कहा कि, वे तय समय से कार्यक्रम में जायेंगे, पार्टी का प्रचार करेंगे।
  • जिसके बाद सुलह की कोशिश कामयाब होती नजर आ रही है।

ये भी पढ़ें: सपा के ‘काम बोलता है’ के जवाब में बसपा का ‘बहनजी को आने दो’!

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें