उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने बुधवार 14 दिसम्बर को सूबे के नोएडा को 27 परियोजनाओं की सौगात दी। परियोजनाओं के लोकार्पण का कार्यक्रम लखनऊ स्थित मुख्यमंत्री आवास 5केडी में आयोजित किया गया था। लोकार्पण के मौके पर सीएम अखिलेश ने कार्यक्रम का संबोधन भी किया।
जानवरों के लिए भी एम्बुलेंस सुविधा जल्द:
- मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने आगे कहा कि, जल्द ही जानवरों के लिए भी एम्बुलेंस की सुविधा शुरू की जाएगी।
- सीएम अखिलेश ने आगे कहा कि, कैशलेस इकॉनमी के लिए कोई इंतजाम नहीं किया गया है।
नोटबंदी को बताया सर्जिकल स्ट्राइक:
- मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कार्यक्रम में आगे सर्जिकल स्ट्राइक का जिक्र किया।
- उन्होंने कहा कि, भाजपा के लोग समय-समय पर सर्जिकल स्ट्राइक बदलेंगे।
- साथ ही सीएम ने कहा कि, पता नही भाजपा चुनाव से पहले कौन सी सर्जिकल स्ट्राइक करवा दे।
नोएडा में खुलेगा सपाइयों का खाता:
- सीएम अखिलेश यादव ने आगे कहा कि, सपा का खाता नोएडा से ही खुलेगा।
- उन्होंने ये भी कहा कि, सपा ही नोएडा जाने का रिकॉर्ड भी बनाएगी।
- सीएम अखिलेश ने आगे कहा कि, सपा महापुरुषों का सम्मान बढ़ाने के लिए और भी काम करेगी।
- वहीँ उन्होंने ये भी कहा कि, सपा की सरकार में शिलान्यास के साथ उद्घाटन भी हुआ है।
- साथ ही मुख्यमंत्री ने ये भी कहा कि, जितना समय मिलेगा उतने ही अधिक उद्घाटन करेंगे।
- यह बात सीएम ने आगामी विधानसभा चुनाव के तहत कही थी।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें
Divyang Dixit
Journalist, Listener, Mother nature's son, progressive rock lover, Pedestrian, Proud Vegan, व्यंग्यकार