उत्तर प्रदेश में आज मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की अध्यक्षता में कैबिनेट मीटिंग समाप्त हुई! मीटिंग के बाद सीएम मीडिया से मुखातिब हुए।

कैबिनेट मीटिंग के बाद क्या बोले मुख्यमंत्री:

  • सीएम अखिलेश यादव ने आज कैबिनेट की मीटिंग ली।
  • जिसके बाद उन्होंने मीडिया से मुलाकात की।
  • उन्होंने मीडिया से मुखातिब होते हुए कहा कि, समाजवादी सरकार स्किल डेवलपमेंट प्रोग्राम चला रही है।
  • उन्होंने आगे कहा कि, समाजवादी सरकार सूबे के नौजवानों के लिए रोजगार के क्षेत्र में काम कर रही है।
  • मीडिया के सामने उन्होंने उत्तर प्रदेश के सांसदों से यूपी के लिए मदद की अपील करी।
  • सीएम ने बताया कि, कर्मचारियों की मांग को स्वीकार कर लिया गया है।
  • सीएम अखिलेश ने आगे कहा कि, हमारी सरकार सुनती है और रास्ता निकालती है।
  • अनुप्रिया पटेल द्वारा आरक्षण व्यवस्था में समीक्षा की मांग पर उन्होंने कहा कि, आरक्षण का विषय बहुत बड़ा और महत्वपूर्ण है।
  • उन्होंने इसी विषय पर आगे कहा कि, आरक्षण के साथ सम्मान भी मिलना चाहिए और आरक्षण के मुद्दे पर बहस अलग तरह की है।
  • अपनी सरकार की उपलब्धियों को गिनाते हुए उन्होंने कहा कि, अनुमानित समय से कम समय में एक्सप्रेस वे बन रहा है।
  • समाजवादी सरकार गांव के लोगों का विकास कर रही है, उन्होंने आगे जोड़ते हुए कहा।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें