उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने सोमवार 21 नवम्बर को अपने बहुप्रतीक्षित प्रोजेक्ट लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस-वे का उद्घाटन किया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने अपना संबोधन भी किया।

जिन्होंने एक्सप्रेस-वे बनाया वो यहाँ मौजूद नहीं:

  • मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने सोमवार 21 नवम्बर को लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस-वे का उद्घाटन किया।
  • कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि, आगरा एक्सप्रेस-वे नवनीत सहगल ने बनाया है।
  • इसी में आगे जोड़ते हुए उन्होंने कहा कि, जिन्होंने एक्सप्रेस-वे बनाया वो यहाँ मौजूद नहीं है।
  • उन्होंने आगे कहा कि, हालाँकि, वो अस्पताल में भर्ती हैं और अब ठीक हैं।
  • साथ ही सीएम अखिलेश ने कार्यक्रम में एक्सप्रेस-वे के सभी अधिकारियों को भी धन्यवाद् दिया।

18 नवम्बर को सड़क हादसे में घायल हो गए थे नवनीत सहगल:

  • उत्तर प्रदेश सरकर के सचिव सूचना विभाग नवनीत सहगल गुडगाँव के मेदांता हॉस्पिटल में भर्ती हैं।
  • 18 नवम्बर को सचिव सूचना विभाग सड़क हादसे का शिकार हो गए थे।
  • जिसके बाद उन्हें गंभीर रूप से घायल अवस्था में लखनऊ के ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया था।
  • हालत स्थिर होने के बाद उन्हें गुडगाँव के मेदांता हॉस्पिटल शिफ्ट कर दिया गया था।
  • नवनीत सहगल 18 नवम्बर को एक्सप्रेस-वे की टेस्टिंग के बाद लखनऊ लौट रहे थे, जब उनके साथ ये हादसा हुआ था।
  • हादसा उन्नाव के हसनगंज ब्लॉक में हुआ था।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें