उत्तर प्रदेश में ध्वस्त कानून-व्यवस्था पर बुधवार को होने वाली बैठक विधानसभा में शुरू हो गयी है।
कानून-व्यवस्था से जुड़े सभी अधिकारी हैं मौजूद:
- उत्तर प्रदेश की लचर कानून-व्यवस्था पर बुधवार को होने वाली बैठक सूबे की राजधानी में शुरू हो चुकी है।
- जिसके मद्देनजर कानून-व्यवस्था से जुड़े सभी अधिकारी इस बैठक में मौजूद हैं।
- सूबे के मुख्य सचिव दीपक सिंघल सभी अधिकारियों की बैठक ले रहे हैं।
- बैठक में सीएम अखिलेश यादव अधिकारियों का संबोधन भी करेंगे।
- बैठक का आयोजन विधानसभा के तिलक हॉल में किया गया है।
- इस बैठक में जीरो टोलरेंस पोलिसी घोषित होगी।
- बैठक में 26 बिन्दुओं पर रिपोर्ट मांगी गई है।
मुख्यमंत्री अखिलेश यादव पहुंचे बैठक में:
- सूबे की कानून-व्यवस्था को लेकर विधानसभा के तिलक हॉल में बैठक हो रही है।
- जिसके चलते मुख्यमंत्री अखिलेश यादव बैठक में पहुँच चुके हैं।
क्या बोले मुख्यमंत्री:
- अखिलेश यादव ने बैठक में कहा कि, कानून-व्यवस्था पर ढील नहीं दी जाएगी, भ्रष्ट पुलिस कर्मियों पर और सख्ती करेंगे।
- सीएम अखिलेश ने आगे कहा कि, पुलिसकर्मी जनता से अच्छा व्यवहार करें।
- उन्होंने कहा कि, साढ़े 4 साल छूट दी पर अब सख्ती होगी।
- सभी अधिकारियों को लताड़ते हुए उन्होंने कहा कि, महिलाओं और बेटियों के खिलाफ अपराध रोकें।
- साथ ही मुख्यमंत्री ने कहा कि, डायल 100 से यूपी की कानून-व्यवस्था से सुधार होगा।
- अखिलेश यादव ने अधिकारियों से सख्त होते हुए कहा कि, सब पता है, कहाँ क्या चल रहा है।
- उन्होंने आगे कहा कि, कानून-व्यवस्था के बारे में परसेप्शन ठीक करें, कोई मुख्यमंत्री इतने मौके नहीं देता है।
- बैठक में अखिलेश यादव ने निराश होते हुए कहा कि, अब रिजल्ट दीजिये, अफसरों पर जो भी कार्रवाई की वो पूरी जांच के बाद ही की।
- सीएम अखिलेश ने ये तक कहा कि, पुलिस का काम अच्छा नहीं करना था तो, वर्दी क्यों पहनी?
- उन्होंने आगे कहा कि, विकास और कानून-व्यवस्था एक-दूसरे से जुड़े हैं।
- साथ ही उन्होंने अफसरों से कहा कि, फील्ड में निकलें, जनता की सुनें और क्राइम कण्ट्रोल करें।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें
Divyang Dixit
Journalist, Listener, Mother nature's son, progressive rock lover, Pedestrian, Proud Vegan, व्यंग्यकार