मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने आगरा पुलिस के जवानों की बहादुरी पर उन्हें सम्मानित करने का फैसला किया है। आगरा पुलिस ने बीते दिन मार्च में अपहरण किये गए 6 साल के बच्चे को अपनी जान पर खेलकर बहादुरी से सकुशल बचाया है।

पूरी टीम को सराहा :

  • मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने बीते दिन आगरा पुलिस की टीम की जमकर तारीफ की।
  • उन्होंने कहा कि बहादुरी और जान पर खेलना कोई यूपी पुलिस से सीखें।
  • इस मौके पर उन्होंने बच्चे को सकुशल अपहरंकर्ताओं से मुक्त कराने वाली पुलिस टीम को 5 लाख रु0 की राशि देने का ऐलान किया।
  • इस बात की जानकारी सीएम कार्यालय के आधिकारिक ट्विटर खाते से मिली है।

https://twitter.com/CMOfficeUP/status/783337262587211777

  • आपको बता दें कि इस बच्चे का अपहरण मार्च माह में हुआ था जब वह अपने घर के बाहर खेल रहा था।

यह भी पढ़े : ‘किसान यात्रा’ पहुंची पश्चिमी यूपी, राहुल गाँधी करेंगे रोड शो और खाट सभा!

  • उसी दौरान दो बाइक सवार बदमाशों ने उसका अपहरण कर लिया था।
  • बच्चे के घरवालों ने उसे बचानें उनके पीछे भागे मगर कोई फायदा नहीं हुआ।
  • पुलिस ने काफी कोशिश की मगर उसके हाथ अपहरणकर्ता नहीं लगे।
  • फिर बीते दिन एक मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने बच्चे को सकुशल बचा कर उसके घरवालों को सौंप दिया।

यह भी पढ़े : सीएम अखिलेश ‘डायल 100’ के एप्प और लोगो का करेंगे उद्घाटन!

 

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें