उत्तर प्रदेश की समाजवादी पार्टी के महसचिव प्रो० रामगोपाल यादव के जन्मदिन के अवसर पर उनकी पुस्तक ‘संसद में मेरी बात’ का विमोचन किया जायेगा।

Book Inauguration 5

सपा प्रमुख और मुख्यमंत्री अखिलेश करेंगे विमोचन:

  • उत्तर प्रदेश की समाजवादी पार्टी के महासचिव और सांसद प्रो० रामगोपाल यादव का आज जन्मदिन है, जिसके मौके पर उनकी पुस्तक ‘संसद में मेरी बात’ का विमोचन किया जायेगा।
  • पुस्तक का विमोचन सपा प्रमुख मुलायम सिंह यादव और मुख्यमंत्री अखिलेश यादव करेंगे।
  • यह पुस्तक विमोचन कार्यक्रम 11 बजे डॉ० राम मनोहर लोहिया लॉ यूनिवर्सिटी में आयोजित किया जायेगा।

Book Inauguration

मनाया गया 70वां जन्मदिन:

  • डॉ० राम मनोहर लोहिया यूनिवर्सिटी में आज प्रो० रामगोपाल यादव का 70 वां जन्मदिन मनाया गया।
  • इस दौरान पूरा समाजवादी परिवार मंच पर मौजूद रहा।
  • पार्टी के प्रदेश प्रभारी शिवपाल सिंह यादव केक कटने के बाद समारोह में पहुंचे।

Book Inaugration

मुलायम सिंह यादव का संबोधन:

  • प्रो० रामगोपाल के जन्मदिन पर सपा प्रमुख मुलायम सिंह यादव ने उनकी किताब संसद में मेरी बात का विमोचन किया।
  • सपा प्रमुख ने वहां मौजूद सपा परिवार को संबोधित किया और रामगोपाल को किताब के लिए बधाई दी।
  • सपा प्रमुख ने कहा कि, “राजनीति करने वाले नौजवान यह पुस्तक जरुर पढ़ें”।
  • उन्होंने अपने भाई की किताब की तारीफ करते हुए कहा कि, “रामगोपाल की किताब में समस्या और समाधान दोनों हैं”।
  • उन्होंने कहा कि, आलोचना करते हो समाधान क्यों नहीं, देश की समस्याओं का समाधान होना चाहिए।
  • उन्होंने सपा के नेता और कार्यकर्ताओं को पुस्तक पढ़ने का मशविरा भी दिया।
  • उन्होंने कहा कि, रामगोपाल की बात संसद में गंभीरता से सुनी जाती है, स्वयं राज्यसभा अध्यक्ष रामगोपाल की तारीफ कर चुके हैं।

Book Inauguration

मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का संबोधन:

  • सूबे के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने पार्टी महासचिव प्रो० रामगोपाल यादव को उनके जन्मदिन और पुस्तक विमोचन के लिए बधाई दी।
  • इस मौके पर उन्होंने कहा कि, सपा में जितने नेता हैं, सब नेताजी ने बनाये हैं।
  • इससे पहले अमर सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि, समाजवादी पार्टी में सभी को बोलने का हक़ है।
  • साथ ही पार्टी के प्रदेश प्रभारी शिवपाल सिंह यादव के लिए उन्होंने कहा कि, मुश्किल वक़्त में किसी चट्टान की तरह खड़े रहते हैं शिवपाल।
  • उन्होंने कहा कि, वो बहुत समय से उन्हें जानते हैं।

Cake

Book Inauguration

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें