उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में शुक्रवार को ऑल इंडिया न्यूज़पेपर कॉन्फेडरेशन का कार्यक्रम आयोजित किया गया।

सीएम अखिलेश होंगे मुख्य अतिथि:

  • शुक्रवार को प्रदेश की राजधानी लखनऊ में ऑल इंडिया न्यूज़पेपर कॉन्फेडरेशन का कार्यक्रम आयोजित किया गया।
  • जिसके मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री अखिलेश यादव रहे।
  • कार्यक्रम राजधानी लखनऊ के विश्वेश्सर्रेया सभागार में आयोजित किया गया।
  • कार्यक्रम में मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने संबोधन किया।

पत्रकारों की समस्याओं को हम समझते हैं:

  • सीएम अखिलेश ने ऑल इंडिया न्यूज़पेपर के कार्यक्रम को संबोधित किया।
  • उन्होंने पत्रकारों की समस्या पर कहा कि, हम आपकी समस्या समझते हैं और समाधान निकाल रहे हैं।
  • सीएम ने कहा कि, सपा सरकार पत्रकारों को पूरी मदद दे रही है।
  • वहीँ उन्होंने अख़बारों द्वारा उन्हें औरंगजेब बोलने की भी बात कही।
  • साथ ही व्यंग्य के लहजे में कहा कि, मैंने अभी अपनी तलवार नहीं निकाली है।
  • उन्होंने आगे कहा कि, सपा सरकार पहले से ज्यादा मुआवजा दे रही है।
  • पत्रकार के निधन पर 20 लाख का मुआवजा देने की बात कही।
  • उन्होंने दिल्ली के पत्रकार की झाँसी में हुई मौत पर मदद देने की बात भी कही थी।
  • सीएम ने आगे कहा कि, हमने दूसरे राज्यों के पत्रकारों को भी मदद दी है।
  • वहीँ मुख्यमंत्री ने पत्रकारों के आवास की समस्या को जल्द खत्म करने की बात भी कही।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें