आज पूरे देश में दि‍वाली का त्‍योहार बड़े धूमधाम से मनाया जा रहा है। दीपावली की खुशियों में कोई खलल ना पड़े इसके लिए प्रशासन ने बड़े स्तर पर इंतजाम किये हैं। दिवाली के महापर्व को देखते हुए प्रदेश भर में सुरक्षा के पुख्ता बंदोबस्त किये गये हैं। पुलिस-प्रशासन अलर्ट है। अस्पतालों में इमरजेंसी चालू रहेगी। इसके साथ ही फायर ब्रिगेड को भी अलर्ट पर रखा गया है। दिवाली के मौके पर किसी भी अनहोनी को रोकने के पुख्ता प्रबंध किया हैं।

  • इसके साथ ही यूपी गवर्नर राम नाईक ने प्रदेशवासियों को दिवाली की बधाई और शुभकामनाएं दी है।
  • दिवाली मनाने सैफई पहुंचे सीएम अखिलेश यादव ने भी लोगों को शुभकामनाएं दी हैं।
  • वहीं, सपा प्रमुख मुलायम सिंह यादव ने प्रदेश के लोगों को दीपापवली की बधाईंया दी हैं।
  • दिल्ली में शिवपाल सिंह यादव ने भी प्रदेशवासियों को दिवाली की शुभकामनाएं दी।

जारी है शुभकामना संदेशों का दौरः

  • सत्ता पक्ष के साथ ही विपक्ष भी शुभकामना संदेश देने में पीछे नहीं रहा।
  • बसपा महासचिव सतीश चन्द्र मिश्रा ने आज सुबह ही लोगों को दिवाली की बधाईंया दी।
  • इससे पहले मायावती ने कल ही प्रेस कान्फ्रेस करके लोगों को दिवाली की शुभकामनाएं दी थी।
  • इसके साथ ही भाजपा प्रदेश अध्यक्ष केशव मौर्या ने भी दिवाली की शुभकामनाएं दी।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें