उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ स्थित पुलिस लाइन में शुक्रवार को पुलिस स्मृति दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। जिसमे मुख्यमंत्री अखिलेश यादव समेत पुलिस महानिदेशक जावीद अहमद ने भी शिरकत की।

पुलिस के शहीद जवानों को श्रद्धांजलि देता हूँ:

  • राजधानी लखनऊ स्थित पुलिस लाइन में शुक्रवार को पुलिस स्मृति दिवस का आयोजन किया गया था।
  • जिसमें सीएम अखिलेश समेत डीजीपी जावीद अहमद ने शिरकत की।
  • कार्यक्रम में सीएम ने शहीदों को श्रद्धांजलि दी।
  • साथ ही कहा कि, शहीदों के परिजनों को ईश्वर संकट सहने की शक्ति दे।

सरकार ने शहीदों की हमेशा मदद की:

  • पुलिस लाइन स्थित पुलिस स्मृति दिवस कार्यक्रम के सीएम अखिलेश ने संबोधन किया।
  • अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि, पुलिस के शहीद जवानों को श्रद्धांजलि देता हूँ।
  • उन्होंने आगे कहा कि, सरकार ने हमेशा शहीदों के परिवारों की मदद दी है।
  • सीएम ने आगे कहा कि, शहीद के परिजनों को 20 लाख की मदद दी जाती है।
  • इसी में आगे जोड़ते हुए कहा कि, शहीदों के माता-पिता को भी 5-5 लाख रुपये की मदद मिलेगी।
  • कार्यक्रम में सीएम ने ये भी कहा कि, शहीदों के परिवार का सहयोग करना सरकार की जिम्मेदारी है।
  • वहीँ उन्होंने बताया की सरकार ड्यूटी पर शहीद होने वाले पुलिस कर्मियों को 20 लाख की मदद दी जाती है।
  • साथ ही सीएम ने दावा की किया कि, सरकार शहीदों के परिवारों की समस्याओं को भी कम करने का प्रयास कर रही है।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें