आज उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव आगरा में पहुँच कर देश के पहले इटावा से आगरा तक बने साईकिल हाइवे का उदघाटन करने वाले है। साथ ही वे आज ताजगंज प्रोजेक्ट और आगरा के इनर रिंगरोड का भी उदघाटन करेंगे। मगर सीएम अखिलेश के आगरा आगमन से जहां जनता खुश है, वहीं स्थानीय सपा नेता इससे काफी नाराज है।

प्रशासन ने हटाये नेताओं के होर्डिंग्स :

  • आज सीएम अखिलेश यादव साईकिल हाइवे के उद्घाटन के लिए आगरा पहुँच चुके है।
  • यहाँ पर वे पहले एशिया के सबसे बड़े साईकिल हाइवे का उद्घाटन करेंगे।
  • इसके बाद वे आज ही ताजगंज परियोजना और इनर रिंगरोड की भी शुरूआत करेंगे।
  • मगर अखिलेश के आने से सपा नेताओं को एक बड़ा झटका लगा है।
  • आज सीएम अखिलेश के अंतर्राष्ट्रीय रैली के आगरा पहुँचने पर साईकिल हाइवे पर उनके साईकिल चलने की योजना है।

यह भी पढ़े : LIVE: मुख्यमंत्री अखिलेश यादव साइकिल रैली के लिए आगरा पहुंचे!

  • इसी कारण स्थानीय सपा नेताओं द्वारा उनके स्वागत के नाम पर वहां कई बड़े पोस्टर लगा दिए गए है।
  • मगर इस तरह साईकिल ट्रैक काफी खराब लग रहा था इसलिए प्रशासन द्वारा सभी पोस्टरों को उतरवा दिया गया।
  • जिला प्रशासन के पोस्टरों को हटाने के मामले से सभी नेताओं को अच्छा नहीं लग रहा है।

यह भी पढ़े : बागपतः पीएम मोदी के पोस्टर पर फेंका गोबर!

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें