[nextpage title=”election” ]

आखिरकार यूपी के चुनावी महा संग्राम का चुनाव प्रचार सोमवार शाम पांच बजे थम गया। अब सातवें चरण का मतदान अगली 8 मार्च को 7 जिलों में 40 सीट पर होगा। सबकी निगाहें इस मतदान पर टिकी हैं और सभी राजनीतिक दलों की निगाहें 11 मार्च पर टिकी हैं। भले मतगणना का समय अभी थोड़ा दूर हो लेकिन गली मोहल्लों और चाय की दुकानों पर जनता अभी से प्रत्याशियों के भाग्य का गणित लगा रही है। अब तक हुई रैलियों में मुख्यमंत्री अखिलेश यादव सबसे आगे हैं।

अगले पेज पर पढ़िए कौन कितने घंटे हवा में रहा:

[/nextpage]

[nextpage title=”election” ]

रैलियों की रेस में सबसे आगे अखिलेश

  • यूपी का अगला सीएम कौन होगा यह तो आने वाला वक्त ही बतायेगा लेकिन, अपनी चुनावी रैलियों और जनसभाओं में अखिलेश यादव ने वोटरों को लुभाने में कोई कमी नहीं छोड़ी है।
  • अगर बात करें चुनावी रैलियों की तो पिछले दो महीनों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री अखिलेश यादव, बसपा प्रमुख मायावती, अमित शाह, केशव प्रसाद मौर्या, डिम्पल, राहुल गांधी, राजबब्बर, मुलायम सिंह यादव सहित कई बड़े नेताओं ने ताबड़तोड़ रैलियां कीं।
  • लेकिन इन रैलियों में सबसे आगे रहे सीएम अखिलेश।
  • उन्होंने सबसे अधिक 221 रैलियों को संबोधित कर शीर्ष स्थान पर जगह बनाई है।

36 दिन में अखिलेश ने कीं 221 रैलियां

  • मुख्यमंत्री अखिलेश ने अपना चुनावी अभियान 24 जनवरी को सुलतानपुर से शुरू किया था।
  • बीच में चार दिन छोड़कर उन्होंने रोज औसतन सात सभाएं कीं।
  • अखिलेश ने 36 दिनों में 221 रैलियां कीं।
  • उन्होंने रोज लगभग ढाई-तीन घंटे हवा में ही हेलिकॉप्टर या प्राइवेट प्लेन में समय व्यतीत किया।
  • चुनाव के दौरान सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव ने सिर्फ चार जनसभाएं कीं।
  • जबकि मुलायम का यह आंकड़ा पिछले विधानसभा चुनाव में 300 से ज्यादा सभाएं करने का था।
  • वहीं, शिवपाल यादव भी इस बार जसवंत नगर तक ही सीमित रहे।
  • अगर डिम्पल यादव की बात करें तो उन्होंने करीब 33 जनसभाएं की हैं।
  • वहीं सपा-कांग्रेस के गठबंधन के बाद राहुल गांधी और राजबब्बर ने करीब 65 रैलियों को संबोधित किया।

मोदी कर पाए सिर्फ 23 रैलियां

  • अगर बात प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की की जाये तो पीएम ने केवल 23 रैलियां कीं।
  • पीएम ने करीब एक सप्ताह में दो रैलियां की।
  • जबकि अन्य रैलियों में उन्होंने करीब एक रैली की।
  • प्रधानमंत्री ने अपनी रैलियों में 11 जिलों में सिर्फ एक ही रैली को संबोधित किया।
  • जबकि 6 जिलों में उन्होंने दो-दो रैलियों को संबोधित किया।
  • प्रधानमंत्री ने ज्यादातर रैलियां दिल्ली से उड़ान भरकर कीं।
  • वह अपने चुनावी अभियान के दौरान करीब ढाई घंटे, कुल लगभग 40-45 घंटे हवा में रहे।
  • जबकि भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य दूसरे स्थान पर रहे।
  • उन्होंने करीब 150 रैलियों को अपने चुनाव प्रचार के दौरान संबोधित किया।
  • भाजपा के चुनाव प्रचार में अमित शाह की भी अहम भूमिका रही।

बसपा सुप्रीमो मायावती ने कीं 52 जनसभाएं

  • विधान सभा चुनाव 2017 में बसपा प्रमुख मायावती ने रोज दो के औसत से 27 दिनों में कुल 52 जनसभाओं को संबोधित किया।
  • वह अपनी रैलियों के दौरान रोजाना दो घंटे के औसत से करीब 55 घंटे हवा में रहीं।
  • मायावती ने अपना चुनाव प्रचार एक फरवरी से शुरू किया था।

[/nextpage]

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें