उत्तर प्रदेश चुनाव के मद्देनज़र सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव प्रदेश के दौरे पर हैं। पहले चरण के चुनाव संपन्न होने के बाद अखिलेश यादव आगामी चरण में अपनी स्थिति मजबूत करने के लिए अमरोहा में 4 जनसभाएं करेंगे।

अखिलेश यादव का कार्यक्रम

  • अखिलेश यादव रविवार को अमरोहा की विधानसभाओं में 4 जनसभाएं संबोधित करेंगे।
  • सबसे पहले हसनपुर के नुमाइश ग्राउंड में 1 बजे जनसभा करेंगे।
  • इसके बाद अखिलेश यादव 1.45 बजे मंडी धनौरा के रामलीला मैदान में जनसभा संबोधित करेंगे।
  • फिर नौगवा सादात के बादशाहपुर इंटर कॉलेज में 2.30 बजे जनसभा करेंगे।
  • अंत में वह अमरोह विधानसभा क्षेत्र में जाएंगे।
  • यहां वह 3.20 बजे जनसभा संबोधित करेंगे।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें