उत्तर प्रदेश में सत्ताधारी पार्टी के बदलते ही प्रदेश अधिकारियों के तबालदले और इस्तीफे का दौर शुरू हो गया है। यह सभी जानते है कि प्रदेश में जब-जब सत्ता में परिवर्तन हुआ है, सभी राजनीतिक दलों ने अपने मन पसंद अधिकारियों को ही करीब रखा है।

अखिलेश के जाने पर रंजन का इस्तीफा

  • सपा सरकार के जाते ही प्रदेश में अधिकारी के तबादले शुरू हो गए है।
  • यही नहीं कई अधिकारी खुद ही वर्तमान पदों से हटकर कहीं और जाने की जुगत में है।
  • वहीं प्रदेश में ऐसे भी कई अधिकारी है जो सत्ता के काफी करीबी रहे हैं,
  • जिन्हें रिटायर होने के बाद भी सरकार चलाने वाले ने अपने करीब रखा।
  • ऐसे ही पूर्व आईएस आलोक रंजन भी है जिन्हें अखिलेश यादव का करीबी माना जाता है।
  • रिटायर होने से पहले रंजन उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव पद पर थे।
  • हालांकि रिटायर होते ही अखिलेश यादव ने इन्हें अपना मुख्य सलाहकार बना लिया।
  • यूपी में पहली बार रंजन के लिए सीएम के सलाहकार का पद बनाया गया था।
  • अखिलेश यादव के सत्ता से बाहर जाने पर बुधवार को आलोक रंजन ने इस पद से इस्तीफा दे दिया है।
  • आलोक रंजन UPSIDC और फिल्म परिषद के चेयरमैन भी है।
  • हालांकि सूचना है कि वह इन दोनों पदों पर अभी बने रहेंगे।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें