यूपी के विधान सभा चुनाव नजदीक आने के बाद प्रचार प्रक्रिया भी तेज हो गई है। समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के गठबंधन के बाद अब पार्टी मुख्यालय पर खड़े दो प्रचार वाहनों में सपा-कांग्रेस का संयुक्त पोस्टर दिखा है। संयुक्त प्रचार को लेकर दोनों की पार्टी के कार्यकर्ताओं में उत्सुकता है, ऐसे में ये प्रचार वाहन अब जल्द ही आपको सड़कों पर दिखेंगे।

विजय रथ में भी नहीं दिखे शिवपाल:

  • इस प्रचार वाहन में सबसे आगे अखिलेश और डिम्पल की बड़ी फोटो है।
  • इसके पीछे प्रियंका गांधी, राहुल गांधी और मुलायम सिंह यादव की फोटो लगाई गई है।
  • प्रचार वाहन में हाथ का पंजा और साईकिल भी है।
  • वहीं शिवपाल यादव इस वाहन में दूर दूर तक नहीं नजर आ रहे हैं।

[ultimate_gallery id=”49647″]

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें