उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने शुक्रवार को ‘विश्व कंप्यूटर साक्षरता दिवस’ पर 10वीं और 12वीं के 255 मेधावी छात्र-छात्राओं को लैपटॉप बांटे। इस दौरान सीएम ने अपने द्वारा शुरू की गई तमाम लाभकारी योजनाओं को गिनाते हुए लोकभवन में बच्चों और उनके अभिभावकों को संबोधित करते हुए कहा कि हमने सबसे ज्यादा लैपटॉप प्रदेश भर में बांटें हैं। समाजवादियों ने हजरतगंज में फ्री वाईफाई भी दिया है। सीएम ने कहा कि अब आप लोग दुनिया से जुड़ गए हैं आगे बढ़ो और दुनिया से जुड़ो।

देखिये exclusive 18 तस्वीरें:

[ultimate_gallery id=”33152″]

255 मेधावियों को बांटे लैपटॉप

  • मुख्यमंत्री अखिलेश यादव शुक्रवार को 10वीं और 12वीं के छात्रों को लैपटॉप बांटे।
  • लैपटॉप वितरण का कार्यक्रम मुख्यमंत्री ऑफिस लोक भवन में आयोजित किया गया था।
  • इस दौरान मुख्यमंत्री अखिलेश करीब 255 छात्र-छात्राओं को लैपटॉप वितरण किए।
  • मुख्यमंत्री अखिलेश अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस के मौके पर मेधावियों को लैपटॉप बांटे।
  • लैपटॉप वितरण का फैसला शिक्षा सत्र 2016-17 में मेधावी छात्रों के प्रोत्साहन के लिए लिया गया था।
  • लैपटॉप की कीमत तकरीबन 40 हजार रुपये है।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें