उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने आज सूबे की राजधानी लखनऊ में मुख्यमंत्री आवास पर अमरनाथ से वापस लौटे यात्रियों को चेक दिया।

Akhilesh Mansarowar Amarnath yatri

मानसरोवर यात्रियों को 50-50 हजार और सिन्धु दर्शन को 10-10 हजार:

  • सूबे के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने आज राजधानी लखनऊ में यात्रियों को चेक बांटे।
  • यह कार्यक्रम मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के आवास पर आयोजित किया गया था।
  • कार्यक्रम में मुख्यमंत्री अखिलेश ने मानसरोवर और अमरनाथ की यात्रा पूरी कर लौटे करीब 89 यात्रियों को पचास-पचास हजार रूपये का चेक दिया गया।
  • वहीँ सिन्धु दर्शन यात्रा पूरी कर लौटे 74 श्रद्धालुओं को दस-दस हजार रुपये का चेक दिया गया।
  • इस मौके पर मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि, सूबे के सभी प्रमुख धार्मिक स्थलों पर 24 घंटे बिजली की व्यवस्था का जाएगी।
  • अखिलेश यादव ने कहा कि, अगर संतों का आशीर्वाद मिला तो फिर से सरकार बनायेंगे।
  • उन्होंने ये भी कहा कि, भजन और कीर्तन भी खुशहाली के साथ ही अच्छा लगता है।
  • मुख्यमंत्री ने कहा कि, हमको संतों के आशीर्वाद की बहुत जरुरत है, आशीर्वाद मिला तो यूपी का छठा बजट पेश करेंगे।
  • इस दौरान सपा के कार्य गिनाते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि, सपा सरकार ने हर क्षेत्र में हर वर्ग के लिए काम किया है।
  • उन्होंने कहा कि, समाजवादी लोग अयोध्या में भजन स्थल बना रहे हैं, जहाँ से प्रदेश के सभी धार्मिक स्थलों की जानकारी मिल सकेगी।
  •  उन्होंने कहा कि, अयोध्या से ‘राम वन गमन मार्ग’ को हाईवे का रूप दिया जायेगा।

वीडियो:

https://www.youtube.com/watch?v=s4_NGzkI8u4&feature=youtu.be

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें