[nextpage title=”immage” ]

मुख्यमंत्री अखिलेश यादव यूपी के युवाओं के दिलों में राज करते हैं। यह हम नहीं बल्कि उनके चाहने वालों का कहना है।रविवार को राजधानी लखनऊ में जब मेरठ के रहने वाले शेर मोहम्मद अपने द्वारा तकनीक के माध्यम से बनाई गई करीब 12 फिट की लंबी साईकिल लेकर पहुंचे तो इसे देखकर लोग भौचक्के रह गए।

अरे! इतनी लंबी साईकिल बनी कैसे? अगले पेज पर:

[/nextpage]

[nextpage title=”immage” ]

लोगों की जुबान से निकले कई सवाल

  • आप ने साइकिलें तो खूब देखी होंगीं लेकिन लंबी साईकिल देखकर अचंभित जरूर हो जायेंगे।
  • यह साईकिल देखकर लोगों की जुबान पर कई तरीके के सवाल आ रहे थे।
  • दरअसल रविवार को मेरठ जिले के लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र के रसीदनगर में रहने वाले शेर मोहम्मद 12 फिट 5 इंच की लंबी और 6 फुट ऊंची साईकिल लेकर जब मेरठ से लखनऊ पहुंचे तो इस नजारे को हर कोई अपने मोबाईल में कैद करते दिखा।
  • शेर मोहम्मद अपने बेटे सोनी उर्फ शेर अहमद के साथ लखनऊ पहुंचे थे।
  • यह साईकिल देखकर लोग भौचक्के रह जा रहे थे।
  • लोगों का कहना था कि आखिर इतनी लंबी साइकिल बनी कैसे?

अखिलेश और समाजवादी पार्टी के हैं फैन

  • शेर मोहम्मद ने बताया वह समाजवादी पार्टी के और अखिलेश यादव के फैन हैं।
  • सपा की सरकार बनने से पहले वह अखिलेश के बेटे अर्जुन को एक छोटी साईकिल दे चुके हैं।
  • अखिलेश यादव जब सीएम बने थे तो उन्होंने भी उनकी साईकिल चलाई थी।
  • शेर मोहम्मद ने बताया अखिलेश की योजनाएं पहुंचाने के लिए प्रदेश के कई जिलों में जा चुके हैं।
  • इनमें मेरठ, अमरोहा, रामपुर, इटावा, मैनपुरी, एटा, लखनऊ भी शामिल हैं। उन्होंने यह साईकिल खुद से जुगाड़ से बनाई है।

यमला पागल दीवाना

  • शेर बहादुर ने बताया कि उनके परिवार में पत्नी पत्नी अनवरी के अलावा बेटा शेर अहमद, शाहनवाज, सद्दाम, शाहरुख और बेटी आमिर फातिमा है।
  • उन्होंने हिंदी फिल्म ‘यमला पागल दीवाना’ में रिक्शे वाले का रोल भी प्ले किया है।
  • एक बार साईकिल चलाते वक्त उन्हें चोट भी लग चुकी है।
  • उनका कहना है कि साईकिल के जरिये वह प्रदेश में सपा सरकार की योजनाएं पहुंचाने का काम कर रहे हैं।

[/nextpage]

[ultimate_gallery id=”59770″]

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें