उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव आज सूबे के फ़िरोज़ाबाद के दौरे पर हैं। जहाँ मुख्यमंत्री अखिलेश विभिन्न कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे।

67 योजनाओं का लोकार्पण और 4 का शिलान्यास:

  • उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव आज फ़िरोज़ाबाद के दौरे पर हैं।
  • जहाँ वो कई योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे।
  • सीएम फ़िरोज़ाबाद में एके डिग्री कॉलेज के शताब्दी समारोह में शामिल होंगे।
  • इसके अलावा मुख्यमंत्री अखिलेश करीब 67 योजनाओं का लोकार्पण और 4 योजनाओं का शिलान्यास करेंगे।
  • साथ ही 300 श्रमिकों को साइकिल बाटेंगे मुख्यमंत्री अखिलेश।
  • मुख्यमंत्री अखिलेश 62 किसानों को सोलर पंप, 25 किसानों को चेक और 15 ग्राम प्रधानों को प्रशस्ति पत्र देंगे।

फ़िरोज़ाबाद पहुंचे मुख्यमंत्री अखिलेश यादव:

  • मुख्यमंत्री अखिलेश यादव आज फ़िरोज़ाबाद के दौरे के तहत वहां पहुँच चुके हैं।
  • मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने वहां विकलांगों को ट्राई-साइकिल का वितरण किया।

शताब्दी समारोह पर मुख्यमंत्री का संबोधन:

  • मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने फ़िरोज़ाबाद के दौरे पर एके डिग्री कॉलेज के शताब्दी समारोह में शिरकत की और समारोह का संबोधन किया।
  • मुख्यमंत्री ने आज फ़िरोज़ाबाद को करीब 70 योजनाओं का तोहफा दिया है।
  • एके डिग्री कॉलेज के लिए मुख्यमंत्री ने कहा कि, “डिग्री कॉलेज को यूनिवर्सिटी बनायेंगे”।
  • उन्होंने कहा कि, “एके कॉलेज से हजारों छात्र पढ़कर निकले हैं और ये एक शानदार यूनिवर्सिटी बनेगा।
  • मुख्यमंत्री ने शताब्दी समारोह के लिए शिक्षकों और छात्रों को बधाई दी, और कहा कि, प्राइमरी स्कूल से शुरुआत हुई थी कॉलेज बन गया।
  • मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने अपने 4 सालों के काम को वहां मौजूद जनता के सामने रखा, इस दौरान उन्होंने, सड़क, बिजली, साइकिल ट्रैक, लैपटॉप, कन्या विद्याधन आदि योजनाओं पर हुए विकास कामों की चर्चा की।
  • साथ ही उन्होंने एम्बुलेंस सेवा के फायदे भी जनता को बताये।
  • भाजपा पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि, “भाजपा के लोगों ने अपना वादा पूरा नहीं किया, सिर्फ अच्छे दिन के सपने दिखाए”।
  • मुख्यमंत्री ने कहा कि, ” भाजपा ने विकास की बात कही, पर विकास हुआ ही नही”।
  • मुख्यमंत्री ने अपनी राजनैतिक प्रतिद्वंदी बसपा पर निशाना साधते हुए कहा कि, बसपा के शासन में विकास के पैसे से हाथी लगे थे।
  • साथ ही उन्होंने कहा कि, प्रदेश में सपा की सरकार फिर से बनेगी।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें