उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव आज अपने आगरा दौरे पर है। यहाँ पर वे देश के पहले और एशिया के सबसे बड़े साईकिल हाइवे का उद्घाटन करेंगे। साथ ही आगरा में बने इनर रिंगरोड और ताजगंज प्रोजेक्ट की भी वे शुरुआत करेंगे। इसके अलावा उन्होंने आगरा शहर की जनता के लिए एक नया गेटवे भी बनवाने का आदेश दिया है।

आगरा को मिलेगा नया प्रवेश द्वार :

  • उत्तर प्रदेश के आगरा को अब प्रदेश सरकार द्वारा नया प्रवेश द्वार का तोहफा दिया जा रहा है।
  • आगरा के इस प्रवेश द्वार पर चारो तरफ हरियाली और सफाई होगी जिसे देख कर सभी को प्रसन्नता होगी।
  • जैसे ही लोग इस प्रवेश द्वार से आगरा में आयेंगे, इन्हें निश्चित तौर पर एक सुखद एहसास की प्राप्ति होगी।
  • आगरा का यह नया प्रवेश द्वार इनर रिंग रोड पर बने टोल प्लाजा पर बनाया गया है।
  • ख़ास बात है कि यह संगमरमर से बना है और इस पर ताजमहल का लोगो बना हुआ है।

यह भी पढ़े : तस्वीरों में देखिये IAS सुहास एलवाई की जीत का जश्न!

  • हालांकि टोल प्लाजा पर बने इस प्रवेश द्वार का काम अभी पूरा नहीं हुआ है।
  • मगर जल्द ही यह गेट-वे-ऑफ़ आगरा शहर में आने वाले पर्यटकों का स्वागत करता नजर आएगा।
  • आगरा की जनता भी सीएम अखिलेश यादव के इस तोहफे से काफी खुश है।

यह भी पढ़े : परेशान लोगों की नोटबंदी से नसबंदी तक की कहानी………

[ultimate_gallery id=”31736″]

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें