उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने शनिवार को राजधानी लखनऊ के गोमती नगर में बिजली विभाग की कई योजनाओं का लोकार्पण किया।

विभाग के तीनों बड़े अधिकारियों को बधाई:

  • मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने शनिवार को लखनऊ में बिजली विभाग की कई योजनाओं का लोकार्पण किया।
  • जिसके तहत सीएम अखिलेश ने स्टेट लोड डिस्पैच सेंटर का उद्घाटन किया।
  • इसके अलावा 220, 132 और 33/11 केवी का भी लोकार्पण किया।
  • कार्यक्रम में सीएम अखिलेश ने अपना संबोधन भी किया।
  • जिसमें उन्होंने बिजली विभाग के तीनों बड़े अधिकारियों को बधाई दी।
  • कार्यक्रम में बिजली विभाग के एपी मिश्र, संजय अग्रवाल और विशाल चौहान को बधाई दी।

दिवाली पर प्रदेश को निर्बाध आपूर्ति का तोहफा:

  • कार्यक्रम के संबोधन में सीएम ने आगे कहा कि, दिवाली रौशनी का त्यौहार है।
  • इसी में आगे जोड़ते हुए उन्होंने कहा कि, इस मौके पर प्रदेश को निर्बाध बिजली आपूर्ति का इंतजाम किया है।
  • उन्होंने इसके लिए विभाग के तीन बड़े अधिकारियों को भी धन्यवाद् दिया।
  • सीएम ने कहा कि, अफसर सरकार की प्राथमिकता पर काम कर रहे हैं।
  • मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम में बच्चों को बर्तन बांटने का भी जिक्र किया।
  • उन्होंने अपने संबोधन में पेटीएम CEO के रिक्शे से आने की भी बात कही।
  • गौरतलब है कि, पेटीएम CEO अत्यधिक जाम के चलते रिक्शे से आये थे।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें