70वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने विधानभवन पर तिरंगा फहराया।

CM Flag Hoisting

मुख्य सचिव समेत कई अधिकारी रहे मौजूद:

  • उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने 70वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर विधानभवन में झंडारोहण किया।
  • इस दौरान सूबे के मुख्य सचिव दीपक सिंघल समेत कई अधिकारी मौजूद रहे।
  • इसके बाद मुख्यमंत्री ने 5 कालिदास मार्ग स्थित मुख्यमंत्री आवास में ध्वजारोहण किया।

CM Flag Hoisting

मुख्यमंत्री का संबोधन:

  • विधानभवन से झंडारोहण के दौरान मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने प्रदेश का संबोधन किया।
  • अपने संबोधन में मुख्यमंत्री ने सभी को 70वें स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी।
  • उन्होंने आगे बोलते हुए कहा कि, उत्तर प्रदेश सरकार विकास की योजनायें चला रही हैं।
  • मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि, सरकार किसानों, गरीबों और जनता के लिए योजनायें चला रही हैं।
  • अखिलेश यादव ने अपने संबोधन में सूबे में मुफ्त लैपटॉप वितरण का भी जिक्र किया।
  • उन्होंने आगे कहा कि, यूपी में बड़ी-बड़ी कंपनियां निवेश कर रही हैं।
  • मुख्यमंत्री ने कहा कि, सूबे में सरकारी मेडिकल कॉलेज बनाये जा रहे हैं, जिनमें गरीबों का मुफ्त इलाज किया जायेगा और कई जगह किया जा रहा है।
  • उन्होंने आगे कहा कि, सूबे की पर्यटन नीति में बदलाव कर पर्यटन को बढ़ावा दिया जा रहा है।

CM Flag Hoisting

सपा प्रमुख ने दी शुभकामनाएं:

  • 70वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर सपा प्रमुख मुलायम सिंह यादव ने सभी को हार्दिक शुभकामनाएं दी।
  • सपा प्रमुख के अलावा शिवपाल सिंह यादव ने भी स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें