उत्तर प्रदेश की समाजवादी सरकार के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव आज लखीमपुर खीरी के दौरे पर जायेंगे। इस दौरान वो लखीमपुर की जनता को कई योजनाओं का तोहफा देंगे।
लखीमपुर खीरी को 1,000 करोड़ की योजनाओं का मिला तोहफा:
- सूबे की समाजवादी सरकार के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव आज लखीमपुर खीरी के दौरे पर होंगे।
- इस दौरान वो लखीमपुर खीर में करीब 1,000 करोड़ की योजनाओं का शिलान्यास करेंगे।
- इसके साथ ही लखीमपुर खीरी से सीतापुर को जोड़ने वाले फोरलेन मार्ग का लोकार्पण करेंगे।
- इसके अलावा साइकिल वितरण, कन्या विद्याधन और समाजवादी पेंशन का भी वितरण करेंगे।
मुख्यमंत्री लखीमपुर खीरी पहुंचे:
- मुख्यमंत्री अखिलेश यादव लखीमपुर खीरी पहुंचे।
- मुख्यमंत्री को सुनने के लिए लखीमपुर में हजारों की भीड़ मौजूद।
- मुख्यमंत्री ने सीतापुर-लखीमपुर खीरी फोरलेन मार्ग का उद्घाटन किया।
जनसभा को किया संबोधित:
- मुख्यमंत्री अखिलेश यादव आज लखीमपुर खीरी के दौरे पर थे, जहाँ उन्होंने समाजवादी पार्टी की उपलब्धियों के बारे में जनता को संबोधित किया।
- उन्होंने अपनी उपलब्धियां गिनाते हुए कहा कि, “हमने आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे का काम किया”।
- समाजवादी पेंशन पर उन्होंने कहा कि, “हम गरीबों के लिए समाजवादी पेंशन लाये, रोजगार के अवसर सबसे ज्यादा समाजवादियों ने निकाले”।
- कैराना में हो रहे पलायन पर उन्होंने कहा कि, “भाजपा के लोग यूपी का माहौल ख़राब कर रहे हैं”।
- उन्होंने ये भी कहा कि, “कैराना मुद्दे पर पार्टिया बहस करें, दिल्ली, मुंबई में लोग पलायन करके ही आते हैं”।
- उन्होंने केंद्र सरकार को घेरते हुए कहा कि, “अच्छे दिन वालों ने वादा पूरा नहीं किया और किया तो बताएं क्या हैं अच्छे दिन”।
- उन्होंने कहा कि, “कुछ लोग को यूपी को बदनाम करना चाहते हैं”।
- उन्होंने ये भी कहा कि, “नीति आयोग ने 9,000 करोड़ रोक रखा है”।
- समाजवादी सरकार के विकास कार्यों पर उन्होंने कहा कि, “सपा सरकार विकास और खुशहाली के रास्ते पर चल रही है”।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें
Divyang Dixit
Journalist, Listener, Mother nature's son, progressive rock lover, Pedestrian, Proud Vegan, व्यंग्यकार