उत्तर प्रदेश की समाजवादी सरकार के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव आज एक कार्यक्रम के तहत फिरोजाबाद पहुंचे। मुख्यमंत्री अखिलेश यादव फिरोजाबाद में कई योजनाओं का शिलान्यास करेंगे।
फिरोजाबाद में मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने एक कार्यक्रम में साइकिल वितरण किया, इसके अलावा फिरोजाबाद जिले के खुले शौच से मुक्त गांवों को भी पुरस्कृत करेंगे।
मुख्यमंत्री अखिलेश यादव फिरोजाबाद से लाइव:
- मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने फिरोजाबाद में कार्यक्रम के दौरान साइकिल वितरण किया और इसके अलावा खुले में शौच मुक्त गांवों को पुरस्कार भी दिया।
- कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कह कि, “फिरोजाबाद समाजवादियों का किला है”।
- उन्होंने कहा, “फिरोजाबाद में ऐतिहासिक काम हुआ”।
- “समाजवादी सरकार हर क्षेत्र में लगातार काम कर रही है”।
- उन्होंने कहा कि, “सरकार की हर योजना लोगों के बीच पहुंची”।
- उन्होंने ये भी कहा कि, “समाजवादी सरकार ने सभी जिलों को विकास योजनाओं से जोड़ा”।
- “सरकार ने सबसे ज्यादा लाभ लोगों को पहुँचाया”।
- मुख्यमंत्री जी ने कहा कि, “गरीब किसानों की लिए भी सरकार ने काम किया”।
- उन्होंने कहा कि, “भाजपा और बसपा से तुलना करें, हमारा काम दिखेगा”।
- रेल मंत्रालय द्वारा बुंदेलखंड के लिए भेजी गयी ट्रेन पर सीएम ने कहा कि, “बुंदेलखंड क्षेत्र में पानी लोगों तक पहुँचाया जा रहा है”।
- “केंद्र सरकार पानी भेजने के बहाने राजनीति करना चाह रही है”।
- उन्होंने ये भी कहा कि, महिला पेंशन से महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की कोशिश।
- उन्होंने लैपटॉप वितरण पर कहा कि, “भाजपा ने इसे झुनझुना बताया था, आज युवाओं को लैपटॉप से काफी मदद मिल रही है”।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें
Divyang Dixit
Journalist, Listener, Mother nature's son, progressive rock lover, Pedestrian, Proud Vegan, व्यंग्यकार