मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने गाजीपुर को सपा सुप्रीमों मुलायम सिंह यादव की रैली से पहले बड़ा तोहफा दिया है।  मालूम हो कि मुलायम सिंह यादव 23 नवंबर को गाजीपुर से सपा के चुनावी अभियान का आगाज करेंगे। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव आज अपना 78वां जन्मदिन मना रहे हैं, कल वह गाजीपुर में रैली को संबोधित करेंगे। नेताजी के जन्मदिन के मौके पर अखिलेश यादव ने गाजीपुर को यह तोहफा दिया है।

  • सीएम अखिलेश ने आज गाजीपुर के सैदपुर में बने पुल का लोकार्पण किया।
  • अखिलेश ने अपने 5 केडी मार्ग स्थित सरकारी आवास से ही इस पुल का लोकार्पण किया।
  • लखनऊ-चंदौली-सकलडिहा मार्ग पर बना यह पुल 1755 मीटर लंबा है।
  • इस पुल को बनाने में 105 करोड़ रूपये की लागत आयी है।
  • सेतुनिगम ने 105 करोड़ की लागत से इस पुल का निर्माण किया है।

[ultimate_gallery id=”30721″]

वर्षों से लटका था कामः

  • लोकापर्ण कार्यक्रम में अखिलेश ने कहा कि पुल का निर्माण काफी वर्षों से रूका हुआ था।
  • वर्षों से रूके हुए निर्माण कार्य को समाजवादी सरकार ने पूरा कराया।
  • सीएम ने तय समय पर काम पूरा करने के लिए ब्रिज कार्पोरेशन के अधिकारियों को बधाई दी।
  • उन्होंने कहा कि लोग पूछते थे कि सैदपुर का पुल कब बनेगा।
  • यूपी सरकार ने रिकार्ड समय में पुल बनाया है।यह पुल नये डिजाइन के हिसाब से बनाया गया है।
  • गंगा नदी पर बना यह पुल दोनो ओर से जुड़ेगा।
  • सपा सरकार ने रिकार्ड समय में एक्सप्रेस-वे का निर्माण किया।
  • इसके साथ ही हमने लखनऊ में भी यादगार पुल बनाया है।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें