उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव (akhilesh yadav) रविवार को अपना ट्रम्प कार्ड खेल सकते हैं, जिसके तहत मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने विधायकों ओर एमएलसी की बैठक बुलायी है।

सुबह 11 बजे बुलाई गयी है मीटिंग:

  • उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने रविवार को विधायकों और एमएलसी की बैठक बुलाई है।
  • जिसके तहत संभवतः सीएम अखिलेश रविवार को समाजवादी परिवार की कलह को एक नया मोड़ दे सकते हैं।
  • बैठक सुबह 11 बजे मुख्यमंत्री आवास 5 केडी पर बुलाई गयी है।

22-23 अक्टूबर से जारी है सीएम (akhilesh yadav) का ‘शक्ति प्रदर्शन’:

  • उत्तर प्रदेश के समाजवादी परिवार में पारिवारिक कलह दिन-ब-दिन बढ़ती ही जा रही है।
  • जिसके तहत अखिलेश यादव शनिवार 22 अक्टूबर से 23 अक्टूबर तक अपना शक्ति प्रदर्शन कर रहे हैं।

24 अक्टूबर से सपा प्रमुख करेंगे ‘शक्ति प्रदर्शन’:

  • सीएम अखिलेश यादव (akhilesh yadav) शनिवार से लगातार विधायकों और जिला अध्यक्षों के साथ मीटिंग कर रहे हैं।
  • इसी बीच सपा प्रमुख मुलायम सिंह यादव भी 24 अक्टूबर को अपना शक्ति प्रदर्शन करेंगे।
  • सपा की मौजूदा परिस्थतियों के बाद ऐसे कयास लगाये जा रहे हैं कि, अखिलेश यादव सपा से अलग हो सकते हैं।
  • वहीँ सपा प्रमुख भी किसी तरह से अपने हथियार डालते दिखाई नहीं दे रहे हैं।
  • शनिवार को सपा प्रमुख ने उनके लिए पत्र लिखने वाले सीएम के करीबी उदयवीर सिंह को पार्टी से निष्काषित कर दिया था।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें