उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने बुधवार 14 दिसम्बर को सूबे के नोएडा को 27 परियोजनाओं की सौगात दी। परियोजनाओं के लोकार्पण का कार्यक्रम लखनऊ स्थित मुख्यमंत्री आवास 5केडी में आयोजित किया गया था। लोकार्पण के मौके पर सीएम अखिलेश ने कार्यक्रम का संबोधन भी किया।

यूपी के हर जिले में विकास कार्य:

  • सीएम अखिलेश ने कार्यक्रम में आगे कहा कि, समाजवादियो ने यूपी के हर जिले में बराबर विकास कार्य हुए हैं।
  • उन्होंने आगे कहा कि, सपा ने फोरलेन और एक्सप्रेस-वे का निर्माण कराया है।
  • सीएम अखिलेश ने आगे कहा कि, केंद्र की कई योजनाओं के निर्माण में किसानों की जमीनें छीनी गयी हैं।
  • साथ ही सीएम ने कहा कि, कई योजनाओं के लिए किसानों ने लाठियां भी खायी।
  • उन्होंने आगे कहा कि, पीड़ित किसानों की समाजवादी पार्टी ने मदद की।
  • इसी में आगे सीएम ने कहा कि, सपा की योजनाओं का किसी किसान ने विरोध नहीं किया।

सपा ने किया संतुलित विकास:

  • समाजवादी सरकार के कामों की तारीफ करते हुए अखिलेश ने कहा कि, सपा ने प्रदेश के संतुलित विकास किया है।
  • साथ ही उन्होंने कहा कि, सपा जैसा संतुलित विकास किसी सरकार में नहीं हुआ है।
  • उन्होंने आगे कहा कि, शहरों में मेट्रो चलायी तो साइकिल और बसों का भी ध्यान रखा।
  • सीएम ने कहा कि, आने वाले समय में पुलिस पर भी लोगों का भरोसा बढ़ेगा।
  • उन्होंने आगे कहा कि, सपा ने फोन पर एम्बुलेंस पहुँचाने की सुविधा दी है।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें