उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव आज इलाहबाद के दौरे पर हैं। मुख्यमंत्री आज इलाहाबाद में कई कार्यक्रमों में शिरकत की। उन्होंने देश की संगम नगरी को करोड़ो रुपये की सौगात दी। इसके अलावा उन्होंने एक स्कूल का उद्घाटन किया।

समाजवादी स्कूल का उदघाटन:

  • सूबे के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव आज इलाहाबाद के दौरे पर।
  • संगम नगरी को 200 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की सौगात।
  • समाजवादी अभिनव स्कूल का उद्घाटन किया।
  • मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने संगम नगरी के पोस्टल कैलेंडर भी जारी किये।
  • समाजवादी अभिनव स्कूल के उदघाटन पर मुख्यमंत्री अखिलेश यादव बोले, “दादूपुर को बनायेंगे आदर्श गांव”।

मुख्यमंत्री अखिलेश यादव इलाहाबाद से लाइव:

मुख्यमंत्री अखिलेश यादव इलाहाबाद में एक कार्यक्रम के दौरान सभा को संबोधित करते हुए, उन्होंने कहा

  • मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने इतनी गर्मी में सभी के आने के लिए धन्यवाद दिया।
  • उन्होंने कहा कि, “साधन सीमित हैं”।
  • “हमने अपने घोषणापत्र के अनुसार किया प्रदेश का विकास”।
  • “सपा ने घोषणापत्र पर लगातार 4 साल काम किया”।
  • “घोषणापत्र की ज्यादतर बातें की पूरी”।
  • “समाजवादी पार्टी जो कहती है, वो करती है। हमारी कथनी और करनी में कोई फर्क नहीं”।
  • “समाजवादियों ने किसान की खुशहाली और युवाओं के रोजगार के का रास्ता चुना है”।
  • “सपा ने विकास ज़मीन पर दिखाया है”।
  • “पुलिस भर्ती में सपा सरकार पर आरोप लगा”।
  • “इटावा,कन्नौज में भर्ती पर लगा था आरोप”।
  • “बीएसपी और बीजेपी सवालों का जवाब नहीं दे पाई”।
  • “सड़कों के बिना विकास संभव नहीं”।
  • “सड़कों के किनारे विकास सबसे ज्यादा, विकास के लिए बनायीं सड़कें”।
  • “आजादी के बाद किसी सरकार ने गरीबों की इतनी मदद नहीं की”।
  • “प्रदेश की समाजवादी सरकार ने इन्फास्ट्रक्चर और बिजली के क्षेत्र में बेहतर काम किया”।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें