भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रामनरेश यादव का मंगलवार को उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में निधन हो गया है। रामनरेश यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री और मध्य प्रदेश के राज्यपाल रहें हैं। मंगलवार को उनके निधन की सूचना पर मुख्यमंत्री अखिलेश यादव अंतिम दर्शन के लिए उनके घर पहुंचे। सीएम अखिलेश यादव ने पूर्व राज्यपाल के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। साथ ही सीएम ने परिवार के सदस्यों से मिलकर उन्हें सांत्वना दी। रामनरेश यादव लम्बे समय से बीमार थे और उनका इलाक लखनऊ के एक अस्पताल में चल रहा था। बताया जा रहा है कि मंगलवार सुबह करीब 9 बजे उन्होंने अंतिम सांस ली।

[ultimate_gallery id=”30613″]

राजनीतिक सफरः

  • वह 23 जून 1977 से 28 फरवरी 1979 तक यूपी के सीएम पद पर रहे।
  • राम नरेश यादव पहले जनता पार्टी के नेता थे।
  • लेकिन बाद में उन्होंने कांग्रेस के साथ सफर तय किया।
  • वह जून 2014 से 19 जुलाई 2014 तक छतीसगढ़ के गवर्नर रहे।
  • इससे पहले तत्कालीन यूपीए सरकार ने उन्हें मध्य प्रदेश का राज्यपल नियुक्त किया था।
  • वह 26 अगस्‍त 2011 से लेकर 7 सितंबर 2016 तक मध्‍य प्रदेश के गवर्नर रहे।
  • मालूम हो कि इसी साल अगस्त महीने में रामनरेश ‘मेरी कहानी’ नाम से अपनी किताब लेकर आए थे।
  • इस किताब में उन्होंने अपने राजनैतिक सफर का जिक्र किया है।
  • यूपी सीएम रहते सांप्रदायिक दंगों को सुलझाने के प्रयास को किताब के जरिए बताया है।
  • हालांकि उन्होंने किताब में व्यापम घोटाले के आरोपों का कोई जिक्र नहीं किया।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें