गंगा के बढ़ते जलस्तर के कारण यूपी के अधिकांश जिले बाढ़ की चपेट में हैं। उत्तर प्रदेश के बलिया, वाराणसी और गाजीपुर के कई इलाके जलमग्न हो गए हैं। अखिलेश सरकार ने स्थिति को देखते हुए 24 करोड़ रुपये की मदद को मंजूरी दी है।
बाढ़ के कारण कई इलाके हुए जलमग्न:
- गंगा का जलस्तर इतना विकराल रुप लेता जा रहा है कि कई इलाकों में पानी घुस गया है।
- पूर्वांचल के कई नेशनल हाईवे इसकी चपेट में हैं।
- नेशनल हाईवे-31 पर कल आवागमन रोक दिया गया था।
- नेशनल हाईवे पर पानी का दबाव लगातार बढ़ता जा रहा है।
- बलिया-छपरा और बलिया-गाजीपुर मार्ग पर कई जगहों पर पानी आ गया है।
- बलिया में गंगा की बाढ़ से कई जगहों पर बांधों पर दबाव बन चूका है।
- दबाव के कारण बांध टूटने की कगार पर हैं।
- लगातार बाढ़ का दंश झेल रहे इन बांधों की मरम्मत नही हो पायी।
- ख़बरों में आने के बाद प्रशासन की नींद खुली है।
- इसके अलावा स्थानीय लोग जगह-जगह बालू की बोरियों से बांध बनाकर बांध को बचाने की कोशिश कर रहे हैं।
- बलिया के सबसे ज्यादा प्रभावित इलाकों में नौरंगा, अठगांवा, गोपालपुर-दूबेछपरा, जवांही,जयप्रकाश नगर हैं।
ये भी पढ़ें: प्रशासन की लापरवाही के कारण ‘दुबेछपरा रिंग बाँध’ का अस्तित्व खतरे में!
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें
Kamal Tiwari
Journalist @weuttarpradesh cover political happenings, administrative activities. Blogger, book reader, cricket Lover. Team work makes the dream work.