भारत के पूर्व एवं प्रथम समाजवादी प्रधानमंत्री युवा तूर्क कहे जाने वाले माननीय चन्द्रशेखर जी जयन्ती के अवसर पर मुख्यमंत्री अखिलेश यादव आज लखनऊ सपा कार्यालय में एक कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने कार्यक्रम में चंद्रशेखर जी के भाषणों के संकलन का लोकार्पण किया और सभी लोगों से मिलकर काम करने की अपील की।

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री अखिलेश यादव चंद्रशेखर जी के भाषणों के संकलन का लोकार्पण किया और लोगों को संबोधित करते हुए चंद्रशेखर जी के बारे में कुछ शब्द कहे:

  • चंद्रशेखर जी ने संघर्ष का रास्ता अपनाया।
  • चंद्रशेखर जी ने गरीबों की लड़ाई लड़ी।
  • चंद्रशेखर जी प्रधानमंत्री जैसे पद पर रह चुके हैं।
  • चंद्रशेखर जी समाजवादी नेता थे।
  • चंद्रशेखर जी ने दबे कुचले लोगों की आवाज उठाई।
  • नेताजी ने चंद्रशेखर जी के आन्दोलन को आगे बढ़ाया।

उन्होंने कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि:

  • हम अन्याय को खत्म कर आगे बढ़ रहे हैं।
  • हम लोग समाजवादी परम्परा को आगे बढ़ा रहे हैं।
  • समाजवादी पार्टी हर क्षेत्र में काम कर रही है।
  • तरक्की का रास्ता समाजवाद से निकलता है।

उन्होंने कहा कि हम आज भी चंद्रशेखर जी को याद करते हैं। उन्होंने लोगों से अपील की कि सभी लोग चंद्रशेखर जी के दिखाए रास्ते पर चलें और सभी समाजवादी लोग मिलकर काम करें।

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें