उत्तर प्रदेश में आज अखिलेश यादव के नेतृत्व में कैबिनेट की बैठक ली गयी जिसमें मुख्यमंत्री का वेतन बढ़ा दिया गया है।

11 हजार से 40 हजार हुआ वेतन:

  • सूबे में आज हुई कैबिनेट बैठक में मुख्यमंत्री के वेतन सम्बन्धी विधेयक को मंजूरी दे दी गयी है।
  • जिसके बाद मुख्यमंत्री अखिलेश यादव वेतन 11 हजार से बढ़ाकर 40 हजार हो गया है।
  • इसके अलावा मुख्यमंत्री को विधायक के वेतन के 1 लाख 1 हजार आठ रुपये अलग से मिलेंगे।
  • मुख्यमंत्री समेत सभी कैबिनेट मंत्रियों का वेतन भी अब से 40 हजार हो गया है।
  • इसके अलावा स्वतंत्र प्रभार मंत्रियों और राज्यमंत्रियों ने को वेतन के रूप में 35 हजार मिलेंगे।
  • गौरतलब है कि, आज की कैबिनेट बैठक में कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर मुहर लगी थी।

अन्य मुख्यमंत्रियों से तुलनात्मक स्तर पर काफी काम वेतन:

  • मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के वेतन आज 11 हजार से बढ़कर 40 हजार हो गया है।
  • हालाँकि, देश के अन्य राज्यों से तुलनात्मक स्तर पर यह अभी भी काफी कम है।
  • देश में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल सबसे ज्यादा वेतन के साथ पहले नंबर पर हैं, उनका वेतन करीब ढाई लाख रूपये महीना है।
  • वहीँ देश में सबसे कम वेतन पाने वाली मुख्यमंत्री ममता बनर्जी हैं, जिन्हें हर महीने करीब 8 हजार रुपये का वेतन मिलता है।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें