उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने सोमवार 21 नवम्बर को अपने बहुप्रतीक्षित प्रोजेक्ट लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस-वे का उद्घाटन किया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने अपना संबोधन भी किया।
सपा प्रमुख को दिया धन्यवाद:
- अपने संबोधन में मुख्यमंत्री अखिलेश ने सपा प्रमुख को कार्यक्रम में आने के लिए धन्यवाद दिया।
- सीएम अखिलेश ने कार्यक्रम में मौजूद सभी लोगों का स्वागत किया।
- उन्होंने आगे कहा कि, एक्सप्रेस-वे बनाने का प्रस्ताव घोषणापत्र में शामिल था।
- सीएम ने आगे कहा कि, नेताजी ने अधिकारियों से एक्सप्रेस-वे में लगने वाला समय पूछा था।
- जिसके बाद नेताजी ने एक्सप्रेस-वे के बनने वाले समय को कम कराया था।
समाजवादियों का काम देश के लिए उदाहरण:
- मुख्यमंत्री अखिलेश ने कार्यक्रम में आगे कहा कि, समाजवादियों का काम देश के लिए उदाहरण है।
- उन्होंने यह बात एक्सप्रेस-वे को समय सीमा से पहले पूरा करने पर कही।
- गौरतलब है कि, एक्सप्रेस-वे सिर्फ 23 महीनों में बनकर तैयार हुआ है।
लखनऊ से बलिया तक बनायेंगे सड़क:
- उद्घाटन कार्यक्रम में मुख्यमंत्री अखिलेश ने आगे कहा कि, जनता हमें हमारे कामों के लिए चुनेगी।
- उन्होंने आगे कहा कि, दोबारा सत्ता में आने पर लखनऊ से बलिया तक सड़क बनायेंगे।
- सीएम अखिलेश ने आगे कहा कि, सड़कें देश की अर्थव्यवस्था में महत्वपूर्ण किरदार निभाती हैं।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें
Divyang Dixit
Journalist, Listener, Mother nature's son, progressive rock lover, Pedestrian, Proud Vegan, व्यंग्यकार