उत्तर प्रदेश में पिछले दिनों से चल रहे सियासी घमासान के बाद समाजवादी पार्टी ने कांग्रेस के साथ गठबंधन कर लिया है। गठबंधन के बाद मुख्यमंत्री अखिलेश यादव मंगलवार को अपनी पहली रैलियों को सुल्तानपुर जिले की दो विधानसभाओं में संबोधित करेंगे।

  • सीएम की जयसिंहपुर के शाहपुर लपटा में पहली जनसभा एक बजे होगी।
  • इसके बाद इसौली के सुरेश नगर स्थित लखपेड़वा मैदान पर होगी दोपहर के दो बजे चुनावी जनसभा को मुख्यमंत्री संबोधित करेंगे।

तैयारियां पूरी दिया जा रहा अंतिम रूप

  • सीएम अखिलेश के आगमन को लेकर कार्यकर्ताओं में काफी जोश है।
  • कार्यकर्ता रैली स्थल पर तैयारियों को अंतिम रूप दे रहे हैं।
  • ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है कि सपा कार्यकर्ता और आस पास के लाखों लोगों की भीड़ रैली में शामिल होगी।
  • सीएम अखिलेश अपने संबोधन के दौरान अपने चुनावी तरकस के जरिये विपक्षियों पर निशाना साधेंगे।
  • सीएम बसपा और भाजपा पर निशाना साधेंगे।

यह है सीएम का कार्यक्रम

  • सीएम अखिलेश सफर 12:45 बजे हैलीकाप्टर से लखनऊ से चलेंगे।
  • वह सुल्तानपुर जिले के थाना मोतिगरपुर के शाहपुर लपटा ग्राम में 13:00 बजे पहुंचेगे।
  • 13:05 बजे से 13:45 बजे तक पहली जनसभा को संबोधित करेंगे।
  • इसके बाद 13:45 बजे मुख्यमंत्री शाहपुर लपटा से निकलकर 14:00 बजे जिले के ही थाना बल्दीराय के सुरेश नगर के लखपेडवा पहुंचेंगे।
  • यहां वह दोपहर 14:05 बजे से 14:45 बजे तक जनता को संबोधित करेंगे।
  • इसके बाद सीएम 14:45 बजे पर पुनः लखनऊ के लिए प्रस्थान करेंगे।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें