मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को उनके पिता मुलायम सिंह यादव का आशीर्वाद प्राप्त है। क्योकि परिवार में इतने बड़े घमासान के बाद भी साईकिल की सवारी अखिलेश को करने को मिली।

  • नेता जी के आशीर्वाद से ही भैया ने कांग्रेस के साथ गठबंधन किया।
  • इससे यूपी के चुनाव में 300 से ज्यादा सीटें हासिल होंगी।
  • यह हम नहीं बल्कि रोड-शो के दौरान दूर-दूर से आये सपा के दानिश सिद्दीकी,
  • असगर अंसारी, सचिन, फैजान सिद्दीकी, रिजवान और कांग्रेस कार्यकर्ता कहते नजर आये।

गठबंधन से भाजपा को होगा नुकसान

  • बाराबंकी से आये नदीम का कहना है कि भाजपा दावे चाहें जितना कर ले लेकिन उसे इस बार वोट कतई नहीं मिलने वाला।
  • जनता काफी जागरूक हो गई है वह बहकावे में बिल्कुल नहीं आने वाली। पीजीआई से आये मोहित ने कहा कि अखिलेश भैया का ‘काम बोलता है’।
  • भाजपा ने यूपी में क्या किया, नोटबंदी करके लोगों को ही लाइन में खड़ा कर दिया। कारोबारियों का व्यापार चौपट कर दिया।

akhilesh supporter

  • आशियाना से आये अनुराग ने कहा कि चुनाव जीतने के लिए भाजपा ने सपा के करीब डेढ़ दर्जन से अधिक चुनावी घोषणापत्र के मुद्दों को अपने घोषणापत्र में शामिल किया है।
  • लेकिन इससे भाजपा का भला नहीं होने वाला है, इस बार सपा और कांग्रेस मिलकर सरकार बनाएंगे।
  • पश्चिमी यूपी से आये वसीम ने कहा कि हमारे क्षेत्र में हर जगह अखिलेश की ही चर्चा हो रही है।
  • जनता अखिलेश भैया के इंतजार में है, चुनाव चिह्न उनके पक्ष में आते ही पश्चिमी यूपी के लोग बहुत खुश थे।
  • कार्यकर्ताओं ने दावा किया है कि कांग्रेस से गठबंधन के बाद सपा के पाले में 300 से ज्यादा सीटें आएंगी।
  • ‘साईकिल’ का हैंडल इधर-उधर हो सकता है, लेकिन अब ‘हाथ’ भी साथ आ गया है।
  • अब तो साईकिल बिल्कुल सही चलेगी, पैडल तो सबसे तेज अखिलेश भैया ही मार रहे हैं।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें