उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव आज सूबे में अनेक कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। माननीय मुख्यमंत्री अपने कार्यक्रमों के दौरान अमेठी के दौरे पर जायेंगे। राजधानी के एक कार्यक्रम में वो एक स्कूल का भी उदघाटन करेंगे।

अखिलेश यादव फैजाबाद से लाइव:

  • मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने फैजाबाद में राजकुमारी महाविद्यालय का उद्घाटन किया।
  • मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने फैजाबाद में 15 लाख हजार की 84 परियोजनाओं का लोकार्पण।
  • इतनी गर्मी में लोगों की उपस्थिति पर मुख्यमंत्री ने धन्यवाद दिया
  • उन्होंने कहा, “कामख्या मंदिर में लाखों लोग आते हैं, गोमती पर पुल पहले बन जाना चाहिए था”।
  • “खाने का स्वाद न बिगड़े इसलिए बनवाया पुल”।
  • “जनता से उम्मीद, इस बार भी हमें ही चुनेगी जनता”।
  • युवाओं को सन्देश, “शॉर्टकट न अपनाएं, अब परीक्षा की बारी है”।
  • कार्यकर्ताओं के नारे लगाने पर मुख्यमंत्री ने कहा कि, “साथियों थोड़ा शांत रहो, यहाँ से अपने गांव तक साइकिल चला लेना, जोश कम हो जायेगा”।
  • “लोकतंत्र के सारे चुनाव हो चुके हैं, अब ये मेरी परीक्षा है”।
  • “एम्बुलेंस १५-20 मिनट में पहुँच रही है, लोगों की सुविधा के लिए पुलिस के लिए भी ऐसी ही व्यवस्था लायेंगे”।
  • “102 और 108 से लोगों की बहुत मदद हो रही है”।
  • “55 लाख महिलाओं को पेंशन, बीएसपी ने क्या काम किया?”।
  • “अगली सरकार फिर से समाजवादी की होगी, विकास के नाम पर जनता हमें ही चुनेगी”।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें