उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव बुधवार को राजधानी लखनऊ स्थित 5 कालिदास मार्ग पर राशन कार्ड वितरण कार्यक्रम में शामिल हुए।
100 परिवारों को पहले चरण में राहत:
- मुख्यमंत्री अखिलेश यादव बुधवार को 5केडी पर राशन कार्ड वितरण कार्यक्रम में शामिल हुए।
- कार्यक्रम दोपहर 12 बजे मुख्यमंत्री आवास पर आयोजित किया गया था।
- राशन वितरण के कार्यक्रम के पहले चरण में सीएम अखिलेश ने 100 परिवारों को राशन कार्ड वितरित किये।
- इस योजना के तहत 3 करोड़ परिवारों को इसका लाभ मिलेगा।
3 करोड़ लोगों को मदद देगी ये योजना:
- मुख्यमंत्री अखिलेश ने बुधवार को राजधानी लखनऊ में राशन कार्ड वितरित किये।
- समाजवादी सरकार की इस योजना से उत्तर प्रदेश के 3 करोड़ परिवार लाभान्वित होंगे।
- वहीँ राशन कार्ड वितरण कार्यक्रम में सीएम के साथ राजेन्द्र चौधरी भी मौजूद रहे।
लोगों को पता चलना चाहिए की मदद कौन कर रहा है:
- बुधवार को लखनऊ में राशन कार्ड वितरण कार्यक्रम का सीएम ने संबोधन भी किया।
- अपने संबोधन में अखिलेश ने कहा कि, लोगों को यह पता चलना चाहिए कि, उनकी मदद कौन कर रहा है।
- इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने समाजवादी सरकार की अन्य योजनाओं का भी जिक्र किया।
- जिसमें उन्होंने समाजवादी पेंशन योजना, लैपटॉप और कन्या विद्याधन आदि के बारे में चर्चा की।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें
Divyang Dixit
Journalist, Listener, Mother nature's son, progressive rock lover, Pedestrian, Proud Vegan, व्यंग्यकार