Uttar Pradesh News, UP News ,Hindi News Portal ,यूपी की ताजा खबरें
Uttar Pradesh

अरविंद केजरीवाल पहुंचे लखनऊ, सुलतानपुर के लिए हुए रवाना

arvind kejriwal in Lucknow_UPO

लखनऊ : दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल लखनऊ पहुँच चुके हैं। सीएम बनने के बाद अरविंद केजरीवाल का ये पहला लखनऊ दौरा है। अरविन्द केजरीवाल ने वीआईपी प्रोटोकॉल लेने से इनकार कर दिया है।

दिल्ली सरकार के तमाम मंत्री और विधायकों के साथ सीएम अरविंद केजरीवाल, उप मुख्यमंत्री सिसोदिया, आम आदमी पार्टी के नेता कुमार विश्वास,आशीष खेतान, आदर्श शास्त्री,गोपाल राय और सांसद भगवंत मान सुलतानपुर पहुंच चुकें हैं।

पढ़ें :

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल आज टटोलेंगे उत्तर प्रदेश की नब्ज

arvind kejrwal in lucknow..
arvind kejriwal in lucknow..

बता दें कि आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता संजय सिंह के भतीजे का मुंडन का कार्यक्रम है। इस अवसर पर शामिल होने के लिए अरविन्द केजरीवाल फ्लाइट से पहले दिल्ली से लखनऊ आये।

एयरपोर्ट के बाहर उनके समर्थकों की भारी भीड़ लगी हुई थी। अरविन्द केजरीवाल बाहर आते ही उनके समर्थकों ने फूल-माला से अरविंद केजरीवाल का जोरदार स्वागत किया। अरविन्द केजरीवाल ने चिरपरिचित अंदाज में उन लोगों का अभिवादन करने के कुछ ही देर बाद तुरंत सड़क-मार्ग से सुलतानपुर के लिए रवाना हो गए थे।

ताजा समाचार मिलने तक केजरीवाल संजय सिंह के आवास पर पहुँच चुके हैं। राजनीतिक गलियारे में इस दौरे को लेकर चर्चाएं तेज हैं और 2017 में होने वाले यूपी इलेक्शन से भी जोड़कर इसे देखा जा रहा है।

 

Related posts

आईपीएस ओपी सिंह उत्तर प्रदेश के नए डीजीपी बनाये गए

Sudhir Kumar
7 years ago

मूसलाधार बारिश के चलते घरों मे घुसा पानी, खुले आसमान तले रहने पर मजबूर

Shambhavi
7 years ago

हरदोई-22 नवम्बर को सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया

kumar Rahul
7 years ago
Exit mobile version