उत्तर प्रदेश में डेंगू और चिकनगुनिया से बिगड़ते हालातों पर समाजवादी सरकार के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने बैठक बुलाई थी।
स्वास्थ्य विभाग के सभी अधिकारियों को किया था तलब:
- सीएम अखिलेश यादव ने प्रदेश में डेंगू और चिकनगुनिया के हालातों के मद्देनजर बैठक बुलाई थी।
- जिसमें स्वास्थ्य विभाग के सभी अधिकारियों को उपस्थित रहने का आदेश तलब किया गया था।
- बैठक में डेंगू और चिकनगुनिया से बने हालातों पर विस्तृत चर्चा की गयी।
- जिसमें मुख्य सचिव, प्रमुख सचिव स्वास्थ्य भी मौजूद रहे।
- सीएम ने यह बैठक अपने मुख्यमंत्री आवास पर बुलाई थी।
सीएम बोले, केंद्र सरकार कोशिश करे:
- अखिलेश ने बुधवार को डेंगू और चिकनगुनिया के हालातों पर चर्चा के लिए बैठक का आयोजन किया था।
- बैठक 5केडी में आयोजित की गयी थी।
- मुख्यमंत्री अखिलेश ने बैठक में अधिकारियों को संबोधित किया।
- उन्होंने कहा कि, केंद्र को कोशिश करनी चाहिए कि, हालात ठीक हों।
- सीएम अखिलेश ने आगे कहा कि, डेंगू पर सिर्फ मीटिंग करने से कुछ नहीं होगा।
- उन्होंने आगे कहा कि, सभी को इससे बचाव के लिए सावधानी रखनी जरुरी है।
100 से ज्यादा जानें ले चुका है डेंगू:
- उत्तर प्रदेश में डेंगू और चिकनगुनिया से हालात धीरे-धीरे बदतर हो रहे हैं।
- लगभग पूरा प्रदेश डेंगू की चपेट में है।
- वहीँ डेंगू से अब तक पूरे प्रदेश में करीब 100 से ज्यादा जाने जा चुकी हैं।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें
Divyang Dixit
Journalist, Listener, Mother nature's son, progressive rock lover, Pedestrian, Proud Vegan, व्यंग्यकार