जिस मुख्यमंत्री कार्यालय से पूरे प्रदेश की कानून-व्यवस्था और प्रशासन को हैंडिल कर काम करवाया जाता हो वहां आगर 3 रुपये की कीमत का अखबार चोरी (news paper stolen) हो जाने के बाद मामला गंभीर हो जाये तो आप के मन में कई तरह के सवाल खड़े हो जायेंगे।

  • ताजा मामला राजधानी के हजरतगंज इलाके का है यहां मुख्यमंत्री कार्यालय (एनेक्सी भवन) में अखबार चोरी किये जाने का मामला प्रकाश में आया है।
  • इसके बाद में मामला काफी गंभीर होता जा रहा है और जिम्मेदार जानकारी देने से पल्ला झाड़ रहे हैं।

ये भी पढ़ें- मंत्री के पेट्रोल पंप पर डॉयल 100 के पुलिस कर्मियों ने मारपीट!

क्या है पूरा मामला

  • दरअसल मामला बीते बुधवार का है।
  • यहां एनेक्सी भवन में मुख्यमंत्री से जो लोग मिलने आते हैं।
  • उनको पहले इंतजार करने के लिए आगंतुक कक्ष में बैठना पड़ता है।
  • आगंतुकों को बैठने के लिए एवं उनके पढ़ने के लिए यहां रखे हुए अखबार ही गायब (news paper stolen) होने लगे इसके बाद से खलबली मच गई।
  • जब अख़बारों की संख्या कम हुई तो स्वागत कक्ष प्रभारी पर ही अखबार चोरी का आरोप लगाया गया।

ये भी पढ़ें- इनबॉक्स के सहारे यूपी 100, शिकायतकर्ता हो रहे परेशान!

  • सीएम स्वागत कक्ष में प्रभारी के पद पर तैनात समीक्षा अधिकारी संयोग कुमार साहू पर अखबार गायब करने का आरोप है।
  • बताया जा रहा कि वह काफी लंबे समय से अखबार चोरी कर रहे हैं।
  • हालांकि यह मामला बढ़ने के बाद बुधवार को उप निरीक्षक मुन्ना लाल द्विवेदी के नेतृत्व में कार्रवाई करते हुए सचिवालय के सुरक्षा दल के सचल दस्ते ने संयोग कुमार साहू की चेकिंग की।
  • इसके बाद उनके कब्जे से काफी मात्रा में अखबार बरामद हुए।
  • इसके बाद से अब सीएम स्वागत कक्ष में प्रभारी के पद पर तैनात समीक्षा अधिकारी संयोग कुमार साहू टेंशन में पड़ गए हैं।

ये भी पढ़ें- सम्पूर्ण क्रांति एक्सप्रेस में लूट की सूचना से हड़कम्प!

  • हालांकि प्रभारी संयोग के पास से बराबद अखबारों की सूचना एनेक्सी के आरआई को दे दी गयी है।
  • इसके बाद से सचिवालय प्रशासन ने जांच शुरू कर दी है।
  • वहीं इस घटना के बाद से एनेक्सी में तरह-तरह की बातें लोग करने में जुटे हैं।
  • हालांकि संयोग ने इस मामले में सफाई देते हुए कहा कि अखबार चोरी का लगाया जा रहा आरोप निराधार है।
  • उन्होंने कोई चोरी नहीं की है।

ये भी पढ़ें- डबल मर्डर: हाईटेक पुलिस नहीं लगा पाई हत्यारों का पता!

  • कुछ आगंतुक अखबार पढ़ते समय अख़बारों को अपने साथ भी लेकर चले जाते हैं।
  • आगंतुकों को टोकना शोभा नहीं देता।
  • मामले की सही से जांच करवा ली जाये तो दूध का दूध पानी का पानी हो जायेगा।
  • फिलहाल मामला कुछ भी हो यह जांच का विषय है।
  • इस मामले में सचिवालय प्रशासन आगे की कार्रवाई कर रहा है।
  • वहीं अख़बारों की चोरी (news paper stolen) की घटना के बाद से लोग मजाक और खिल्ली भी खूब उड़ा रहे हैं।

ये भी पढ़ें- नगर निगम के प्रचार अधीक्षक जोन-8 को फोन पर दी गई धमकी

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें