उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव के चलते सभी में यह जानने की उत्सुकता रहती है कि, किस दल या पार्टी का उत्तर प्रदेश पर कब्जा रहेगा? भारत की राजनीति में अक्सर ये बात कही जाती है कि, दिल्ली का रास्ता उत्तर प्रदेश से होकर गुजरता है। जिसके सीधे मायने ये हैं कि, उत्तर प्रदेश के चुनाव पर सूबे की जनता समेत पूरे भारत की जनता की नजर रहती है।
ओपिनियन पोल में अखिलेश को मिली लीड, CM Office ट्विटर हैंडल ने किया रीट्वीट:
- उत्तर प्रदेश की समाजवादी पार्टी में इन दिनों प्रभुता की लड़ाई चल रही है।
- वहीँ दूसरी ओर विधानसभा चुनावों का समय भी नजदीक आ गया है।
- चुनाव के दौरान सभी न्यूज़ चैनलों द्वारा आम जनता की राय को लेकर सूबे के राजनीतिक दलों के रुझान को दिखाते हैं।
- गौरतलब है कि, यह रुझान हर चैनल पर अलग-अलग पाए जा सकते हैं।
- इसी क्रम में मंगलवार, 3 जनवरी को एक निजी चैनल द्वारा आम जनता के रुझानों को दिखाया गया गया था।
- जिसके बाद उत्तर प्रदेश के CM Office ने सोशल नेटवर्किंग साईट ट्विटर रुझान से जुड़े ट्वीट को रीट्वीट कर दिया।
- CM Office के रीट्वीट के बाद कई लोगों द्वारा उत्तर प्रदेश CM Office को लेकर हमला बोला गया।
क्यों किया CM Office ने Retweet:
- 3 जनवरी को एक निजी चैनल द्वारा यूपी चुनाव से जुड़े रुझान दिखाए गए थे।
- उसी निजी चैनल ने उन रुझानों को ट्विटर हैंडल से पोस्ट कर दिया।
- जिसके बाद यूपी CM Office ने उस पोस्ट को रीट्वीट कर दिया।
- दरअसल, उस निजी चैनल ने रुझान में बताया था कि, अगर समाजवादी पार्टी बिना फूट के लड़ती है तो, पूर्ण बहुमत मिलेगा।
- यह वही रुझान है जिसे CM Office के हैंडल द्वारा रीट्वीट किया गया था।
- जिसके बाद ट्विटर पर कई लोगों ने CM Office के इस रीट्वीट की आलोचना की।
- इसके साथ ही दबाव बढ़ने के बाद CM Office ने रीट्वीट को UNDO कर दिया।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें
Divyang Dixit
Journalist, Listener, Mother nature's son, progressive rock lover, Pedestrian, Proud Vegan, व्यंग्यकार