शुक्रवार 14 अप्रैल को भारतीय संविधान के रचयिता डॉ० भीमराव अम्बेडकर की 126वीं जयंती मनाई जा रही है। जिसके चलते उत्तर प्रदेश में विभिन्न जगहों पर कई प्रकार के कार्यक्रम आयोजित किये गए थे। इसी क्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राजधानी लखनऊ स्थित इंदिरा गाँधी प्रतिष्ठान में आयोजित डिजी धन मेले में शिरकत की थी। इस दौरान सीएम योगी ने कार्यक्रम का संबोधन भी किया।

डिजी धन मेले में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के संबोधन के मुख्य अंश:

  • सीएम योगी ने डिजी धन मेले में भीम एप्प की शुरुआत की।
  • यूपी के 60 हज़ार जनसेवा केंद्रों पर आज से शुरू जायेगा भीम ऐप।
  • 57 हज़ार ग्राम सभाओं और बैंकों में शुरू हुआ भीम ऐप।
  • ये 100वां डिजिधन मेला है।
  • बाबा साहेब ने कहा था बड़े नोटों को बदलना होता है।
  • यूपी में अब जितने भी ठेके होंगे वे ई-टेंडरिंग से होंगे।
  • ई-टेंडरिंग से भ्रष्टाचार पर रोक लगेगी।
  • भ्रष्टाचार और कालेधन पर अंकुश लगाना है।
  • चुनाव के बाद जो परिणाम आये वो अच्छे थे।
  • हमारी सरकार को आये अभी थोड़ा समय हुआ है।
  • सरकार जीरो टॉलरेंस पर काम कर रही है।
  • SIT भ्रष्टाचार पर काम कर रही है।
  • नोट बंदी के साथ आम जनमानस जुड़ा, इससे उसका विरोध करने वाले चुप हो गए।
  • उत्तर प्रदेश के 60 हजार सेवा केन्द्रों को हमने इस सेवा से जोड़ा है।
  • 14 अक्टूबर तक कई कार्यक्रम शुरू किये जायेंगे।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें