उत्तर प्रदेश के विधासनभा चुनाव के बाद सूबे में निकाय चुनाव की तैयारियों ने जोर पकड़ लिया है, जिसके तहत सभी राजनैतिक दलों ने अपने चुनाव प्रचार अभियान को तेज कर दिया है, गौरतलब है कि, उत्तर प्रदेश निकाय चुनाव तीन चरणों में संपन्न होने हैं, जिसके लिए चुनाव आयोग ने अपनी सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। इसी क्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अपने पार्टी के प्रत्याशियों के लिए एक के बाद एक चुनावी जनसभाएं कर रहे हैं, शनिवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 3 जिलों के दौरे पर थे, जिसके तहत सबसे पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मुजफ्फरनगर पहुंचे थे, जहाँ उन्होंने एक चुनावी जनसभा को संबोधित किया। मुजफ्फरनगर के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मेरठ जिले के GIC मैदान पहुंचे थे, जहाँ उन्होंने एक और चुनावी जनसभा को संबोधित किया।

मेरठ की चुनावी जनसभा में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के संबोधन के मुख्य अंश:

दुनिया में भारत का दबदबा बढ़ा है:

  • 652 निकायों में भाजपा के प्रत्याशी मैदान में हैं।
  • दुनिया में भारत का दबदबा बढ़ा है।
  • प्रदेश में दायित्व सँभालते हुए बहुत चुनौतियाँ थीं।
  • किसान तबाह और नौजवान बेरोजगार हाल में मिला था।

24 घंटे में अवैध बूचड़खाने बंद हुए:

  • हमारी सरकार आते ही प्रदेश में अवैध बूचड़खानों को 24 घंटे में बंद कर दिया गया।
  • प्रदेश में क़ानून का राज स्थापित ही करना होगा।
  • आज अपराधी प्रदेश से पलायन कर रहे हैं।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें