राजधानी लखनऊ में बुधवार 29 मार्च को ‘उत्तर प्रदेश योग महोत्सव’ के तीन दिवसीय कार्यक्रम की  शुरुआत हो चुकी है। जिसके तहत सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मुख्यमंत्री आवास 5 केडी से निकलकर गोमती नगर के इंदिरा गाँधी प्रतिष्ठान पहुंचे थे। जहाँ उन्होंने योग महोत्सव कार्यक्रम को संबोधित किया।

देश आतंकवाद और नक्सलवाद का शिकार हुआ:

  • कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी ने आगे कहा कि, देश आतंकवाद और नक्सलवाद का शिकार हुआ है।
  • भारत ने बल के आधार पर किसी को प्रभावित नहीं किया।
  • जननी-जन्मभूमि का हमारा सम्बन्ध बना रहेगा।
  • भारत में तमाम तरह की अराजकता फैली है।
  • सत्ता के लिए पार्टियों ने यहाँ राज किया।
  • पीएम मोदी ने योग को पहचान दिलाने का काम किया।

हमें तय करना होगा, कौन सांप्रदायिक है:

  • कार्यक्रम में आगे मुख्यमंत्री योगी ने सूबे की सबसे बड़ी समस्या साम्प्रदायिकता पर बात की।
  • उन्होंने आगे कहा कि, यह हमें तय करना होगा कि, कौन सांप्रदायिक है और कौन नहीं।
  • साथ ही उन्होंने आगे कहा कि, सूर्य नमस्कार, प्राणायाम की क्रियायें नमाज की अवस्था से मिलती-जुलती हैं।
  • यूपी पूरा घूमा हूँ, यहाँ की सभी बीमारियों के बारे में मुझे पता है।
  • आत्म अनुशासन की सबसे बड़ी चीज है योग।
  • योग करने से मानसिक और शारीरिक रूप से मजबूती मिलती है।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें