राजधानी लखनऊ में बुधवार 29 मार्च को ‘उत्तर प्रदेश योग महोत्सव’ के तीन दिवसीय कार्यक्रम की  शुरुआत हो चुकी है। जिसके तहत सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मुख्यमंत्री आवास 5 केडी से निकलकर गोमती नगर के इंदिरा गाँधी प्रतिष्ठान पहुंचे थे।

योग महोत्सव में मुख्यमंत्री योगी के संबोधन के मुख्य अंश:

  • मुख्यमंत्री योगी बुधवार को उत्तर प्रदेश योग महोत्सव के कार्यक्रम में पहुंचे थे।
  • जहाँ उन्होंने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की।
  • साथ ही उन्होंने कार्यक्रम का संबोधन भी किया।
  • अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि, योग शिविर में आकर आनंद की अनुभूति हो रही है।
  • सार्वजनिक योग के कार्यक्रम में आने का मौका मिला।

प्रधानमंत्री मोदी ने उत्तर प्रदेश दे दिया:

  • मुख्यमंत्री योगी ने अपने संबोधन में आगे प्रधानमंत्री मोदी की एक बार फिर से तारीफ की।
  • उन्होंने कहा कि, मैं देखता हूँ लोग साधू-संतों को भीख नहीं देते हैं,
  • इसी में उन्होंने आगे जोड़ा कि, लेकिन पीएम मोदी और पार्टी ने मुझे उत्तर प्रदेश सौंप दिया।

सामने चुनौतियां बहुत हैं:

  • अपने सम्बोधें में आगे मुख्यमंत्री योगी ने उत्तर प्रदेश की चुनौतियों के बारे में बात की।
  • उन्होंने कहा कि, हमारे सामने आने वाली चुनौतियां बहुत हैं।
  • इसी में उन्होंने आगे जोड़ा कि, जीवन में सकारात्मक सोच मोदी जी से सीखा है।
  • सकारात्मक सोच से देश आगे बढ़ा है।
  • अराजकता से उबारने का काम 2014 से शुरू हुआ था।
  • सकारात्मकता का परिणाम भारत में अर्थव्यवस्था है।
  • लोकतंत्र में भी नोटबंदी जैसी कोई कार्रवाई हो सकती है।

CM पद लेने से भागा नहीं:

  • योग महोत्सव कार्यक्रम के संबोधन में मुख्यमंत्री योगी ने आगे सूबे की सत्ता पर बात की।
  • जिसमें उन्होंने कहा कि, CM पद लेने से मैं भागा नहीं।
  • अगर पद नहीं लेता तो लोग कहते जिम्मेदारी से भागे।
  • विधायकों ने मुझे अपना नेता चुना।
  • उन्होंने आगे कहा कि, यूपी में सड़क से सदन तक यात्रा की है।
  • यूपी के बारे में मुझे बहुत जानकारी है।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें