उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बुधवार 5 अप्रैल को किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी के दौरे पर थे, जिसके तहत मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ केजीएमयू पहुँचे थे। जहाँ मुख्यमंत्री योगी ने 56 नए वेंटिलेटर का लोकार्पण किया था। लोकार्पण के बाद मुख्यमंत्री योगी ने कार्यक्रम का संबोधन किया।

KGMU में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के संबोधन के मुख्य अंश:

  • मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के KGMU में दिए गए संबोधन के मुख्य अंश।
  • केजीएमयू की देश दुनिया में पहचान है।
  • डॉक्टरों में मरीजों के प्रति संवेदनशीलता होनी चाहिए।
  • संवेदना ही डॉक्टर की पहचान है।
  • 5 लाख नए डॉक्टरों की जरुरत है।
  • केजीएमयू को और भी बेहतर बनाने की दिशा में काम किया जा रहा है।
  • केजीएमयू बेहतर काम करने का प्रयास कर रहा है

सभी तक स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ पहुंचे:

  • अंतिम क्षेत्र तक स्वास्थ्य सेवा मिलनी जरुरी है।
  • जूनियर डॉक्टर और मरीजों के बीच झगड़ें की ख़बरें भी आती हैं।
  • मरीजों के साथ डॉक्टरों को अच्छा बर्ताव करना चाहिए।
  • डॉक्टरों के प्रयास से चीजों को बेहतर किया जा सकता है
  • और इस दिशा में प्रयास होते रहने चाहिए।
  • कुछ डॉक्टर कुछ दिन गांव जाकर जाँच करें,
  • बाजार से कराई जाने वाली जाँच महँगी होती है।
  • अस्पतालों में सभी वेंटिलेटर काम नहीं कर रहे होते हैं।
  • लिख होता है 150 और ढंग से 100 भी काम नहीं कर रहे होते हैं।
  • गरीब बहुत विश्वास के साथ अस्पताल आते हैं, उनके साथ अच्छा व्यवहार किया जाए।
  • यूपी में 6 एम्स और 25 मेडिकल कॉलेज भी बनवाने हैं।
  • मेडिकल कॉलेज फैकल्टी के अभाव से जूझ रहे हैं।
  • सीएचसी-पीएचसी पर डॉक्टर रात में नही रुकते।
  • केजीएमयू को एम्स जैसी सुविधाएँ मिलें, इसके प्रयास किये जायेंगे।
  • नए शोध, नयी तकनीक के साथ आगे बढ़ने की जरुरत है।
  • डॉक्टर केवल रिपोर्ट देखकर दवा ही न लिखें, मरीजों के साथ थोड़ा बातचीत भी करें।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें