उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार 29 अप्रैल से गोरखपुर के दो दिवसीय दौरे पर हैं, जिसके तहत मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गोरखपुर पहुँच चुके हैं। योगी आदित्यनाथ मुख्यमंत्री बनने के बाद दूसरी बार गोरखपुर पहुंचे हैं। इस दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अवंतिका होटल पहुंचे थे, जहाँ उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित किया।

अवंतिका होटल में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के संबोधन के मुख्य अंश:

  • मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अपने गोरखपुर के दौरे के तहत अवंतिका होटल पहुंचे थे।
  • जहाँ उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं का संबोधन किया।
  • अपने संबोधन के दौरान उन्होंने कहा कि, हमारे पास बड़ी जिम्मेदारी है।
  • जनता के भरोसे को आगे ले जाना है।
  • परिवर्तन में हमारा साथ दें।
  • किसानों का कर्ज माफ़ किया।
  • किसानों की कर्ज माफ़ी के लिए काम शुरू किया।
  • लोक कल्याणकारी योजनायें हमारी प्राथमिकता हैं।
  • कानून हाथ में लेने वाले बख्शे नहीं जायेंगे।
  • कानून न मानने वाले यूपी छोड़ दें।
  • किसानों के हक़ के साथ समझौता नहीं।
  • महिलाओं की सुरक्षा के साथ कोई समझौता नहीं।
  • 25 जिला मुख्यालयों में 24 घंटे बिजली मिलेगी।
  • कानून न मानने वालों पर सख्ती से कार्रवाई होगी।
  • गोरखपुर में 20-22 साल काम किया है।
  • फसल खरीद केवल लक्ष्य नहीं, किसानों की ख़ुशी लक्ष्य है।
  • गन्ना किसानों का 5500 करोड़ का भुगतान किया गया।
  • हमारा लक्ष्य हर जगह 24 घंटे बिजली पहुंचाना है।
  • ग्रामीण क्षेत्र में 18 घंटे बिजली देने का काम कर रहे हैं।
  • कल शाम तक 7 लाख मीट्रिक टन गेहूं किसानों से खरीदा गया।
  • कानून न मानने वाले यूपी छोड़ दें।

86 लाख किसानों को फायदा:

  • कर्ज माफ़ी से 86 लाख किसानों को फायदा हुआ।
  • एक महीने में कानून-व्यवस्था को सुधार देंगे।
  • हमें बिजली चाहिए तो बिजली बिल देने की भी आदत डालें।
  • किसानों का वर्तमान के साथ पिछला भुगतान भी करना होगा।
  • यूपी के नौजवानों को पलायन नहीं करना पड़ेगा।
  • बारिश से पहले सड़कों का कायाकल्प हो जायेगा।
  • हर तबके के लिए काम करेंगे।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें