उत्तर प्रदेश की 17वीं विधानसभा के प्रथम सत्र की शुरुआत 15 मई से हुई थी, सत्र आगामी 22 मई तक चलेगा। वहीँ शनिवार-रविवार को विधानसभा की कार्यवाही स्थगित रहेगी। इसी क्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार 20 मई को बाँदा समेत कानपुर जिले के दौरे पर जा रहे हैं।

मुख्यमंत्री बनने के बाद दूसरा बुंदेलखंड क्षेत्र का दौरा:

  • शनिवार-रविवार को विधानसभा की कार्यवाही स्थगित है।
  • जिसके तहत मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार को बांदा जिले के दौरे पर जा रहे हैं।
  • गौरतलब है कि, योगी आदित्यनाथ मुख्यमंत्री बनने के बाद दूसरी बार बुंदेलखंड क्षेत्र के दौरे पर जा रहे हैं।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के बांदा जिले के दौरे की मिनट-टू-मिनट जानकारी:

  • सीएम योगी आदित्यनाथ सुबह करीब 9.30 बजे बांदा जिले के निकलेंगे।
  • जिसके तहत सुबह करीब 10.15 बजे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बाँदा पहुंचेंगे।
  • सुबह 10.20 बजे से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बांदा शहर का निरीक्षण करेंगे।
  • निरीक्षण के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सुबह 11.00 बजे सर्किट हाउस पहुंचेंगे।
  • जहाँ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ संगठन के पदाधिकारियों के साथ बैठक करेंगे।

12 बजे से समीक्षा बैठक:

  • मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सर्किट हाउस में बैठक के बाद कलेक्ट्रेट सभागार पहुंचेंगे।
  • जहाँ दोपहर 12 बजे से मुख्यमंत्री योगी मंडलीय समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करेंगे।
  • बैठक के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कानपुर जिले के लिए रवाना हो जायेंगे।

3 बजे कानपुर पहुचेंगे मुख्यमंत्री योगी:

  • मुख्यमंत्री योगी अपने दौरे के तहत 3 बजे कानपुर पहुंचेंगे।
  • जहाँ सीएम योगी अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक करेंगे।
  • इस दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की बैठक करीब 3 घंटे चलेगी।
  • बैठक का आयोजन कानपुर विकास प्राधिकरण में किया गया है।
  • जिसके लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गयी हैं।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें