उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार 12 मई को सूबे के गोरखपुर और देवरिया जिले के दौरे पर थे, इस दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने देवरिया के भाटपाररानी के टीकमपुर गाँव में शहीद प्रेम सागर के परिजनों से मिलने पहुंचे थे। इसी क्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार 13 मई को बस्ती जिले के दौरे पर जायेंगे।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के बस्ती दौरे के कार्यक्रमों की मिनट-टू-मिनट जानकारी:

  • मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार को गोरखपुर और देवरिया के दौरे पर निकले थे।
  • जिसके बाद शनिवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बस्ती जिले के दौरे पर जायेंगे।
  • दौरे के तहत मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का हेलिकॉप्टर दोपहर 1.55 बजे बस्ती पुलिस लाइन के हेलीपैड पर उतरेगा।
  • दोपहर 2 बजे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कार से मंडलायुक्त कार्यालय के निकलेंगे।
  • मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 2.05 बजे मंडलायुक्त के कार्यालय पहुंचेंगे।

सीएम योगी आदित्यनाथ की बैठक:

  • मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार को बस्ती जिले के दौरे पर हैं।
  • इस दौरान दोपहर 2.05 बजे से लेकर शाम 4.30 बजे तक मुख्यमंत्री योगी बैठक करेंगे।
  • बैठक का आयोजन मंडलायुक्त के कार्यालय में किया गया है।
  • इस दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ विकास कार्यों, कानून-व्यवस्था की समीक्षा करेंगे।
  • गौरतलब है कि, समीक्षा बैठक बस्ती मंडल की आयोजित की गयी है,
  • जिसमें मंडल के तीनों जिलों के मंत्री, सांसद और विधायक शामिल होंगे।
  • शाम 4.30 बजे मुख्यमंत्री योगी लोक निर्माण विभाग के निरीक्षण गृह में जायेंगे।
  • 4.35 बजे से लेकर 4.50 बजे तक मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का समय आरक्षित रहेगा।
  • शाम 4.50 बजे से लेकर 5.20 बजे तक सीएम योगी बस्ती भाजपा के पदाधिकारियों के साथ बैठक करेंगे।
  • जिसके बाद शाम 5.30 बजे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ लखनऊ के लिए रवाना होंगे।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें